फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh : Rajabhaiya and Gulshan Yadav supporters came face to face during the campaign, saved the ruckus

प्रतापगढ़ :  प्रचार के दौरान आमने-सामने हुए राजाभैया और गुलशन यादव समर्थक, बवाल होते-होते बचा

Sun, 13 Feb 2022 12:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh : Rajabhaiya and Gulshan Yadav supporters came face to face during the campaign, saved the ruckus
Pratapgarh News : सपा प्रत्याशी गुलशन यादव। - फोटो : प्रतापगढ़

बाघराय इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान जनसत्ता दल और सपा के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। इससे टकराव की स्थिति बन गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को वहां से हटाया। 

विज्ञापन




बाघराय थाना क्षेत्र के नगरहन का पुरवा में शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे के करीब जनसत्ता दल के कार्यकर्ता चौराहे पर खड़े थे। इस दौरान सपा प्रत्याशी गुलशन यादव अपने काफिले के साथ उधर से बेधन गोपालपुर गांव जा रहे थे। चौराहे पर जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने राजाभैया जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर सपा कार्यकर्ता भी गाड़ी रोककर अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन




इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता वहां से आगे बढ़े। शुक्रवार की देर शाम करैनी निवासी सुनील कुमार हरिजन ने बाघराय थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि सपा प्रत्याशी गुलशन यादव ने उनके साथ मारपीट की व धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर थानाध्यक्ष ने इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। शनिवार को सीओ सदर पवन त्रिवेदी नगरहन का पुरवा चौराहा पहुंचे और घटना की गहनता से छानबीन की। उन्होंने बताया कि गांव में दोनों पक्षों में किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई। दोनों दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed