{"_id":"5e6886af8ebc3ec9871b09af","slug":"pratapgarh-men-dancing-on-road-dies-in-an-accident-during-holi-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, बीच सड़क पर मना रहे थे होली का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, बीच सड़क पर मना रहे थे होली का जश्न
Wed, 11 Mar 2020 12:05 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 11 Mar 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
मृतक सुरेंद्र और अमित (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना के कारण होली का रंग फीका पड़ गया। त्योहार के दिन गांव के दो युवकों की मौत की खबर से पूरे इलाके में मातम छा गया।
विज्ञापन
होली की शाम प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित मऊ गांव के पास कुछ युवक डांस कर रहे थे। गांव का ही एक युवक ट्रक से कहीं जा रहा था। सड़क पर युवकों के डांस के कारण रास्ता जाम हो गया था।
विज्ञापन
इसपर ट्रक चालक ने डांस कर रहे लोगों को रास्ते से हटने के लिए बोला, तो कुछ लोगों ने सड़क खाली कर दी, जबकि कुछ लोग नहीं हटे। इसके बाद गुस्साए चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया, जिसकी चपेट में दो लोग आ गए। ट्रक से कुचलने के कारण डांस कर रहे सुरेंद्र व अमित की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन