{"_id":"5df14a168ebc3e87ea505c3f","slug":"pratapgarh-female-students-who-have-been-suffering-from-pity-have-left-the-college-allahabad-news-ald2626989112","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: शोहदों से तंग छात्राओं ने छोड़ दिया है कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: शोहदों से तंग छात्राओं ने छोड़ दिया है कालेज
विज्ञापन
प्रदेश सरकार भले ही महिलाओं व छात्राओं के साथ छीटाकशी व अपराध करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने का निर्देश़े रखा है, लेकिन पुलिस का रवैया बदलने का नाम नहीं ले रहा। तभी तो शोहदों से तंग छात्राओं ने कालेज जाना बंद कर रखा है। आज भी कालेज के इर्द-गिर्द शोहदे मंडराते रहते हैं। जिससे छात्राएं उस रास्ते से गुजरने से दूरी बना लेती हैं।
पुलिस अधिकारियों के आदेश कंधई पुलिस के लिए कोई मायने नहीं रखते। हैदराबाद व उन्नाव की घटना के सरकार के निर्देश पर अफसरों ने महिला अपराधों पर नजर रखने के साथ ही मनचलों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। कंधई में भी एंटी रोमियो टीम गठित की गई है। जिसके ऊपर कालेज व कोचिंग संस्थानों वाले मार्ग पर मनचलों को दबोचने की जिम्मेदारी है।
अधिकारियों के आदेश का पालन कंधई थाना क्षेत्र में नहीं हो रहा है। पूर्व में दिलीपपुर- गोपालपुर के बीच स्कूटी सवार दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की गई थी। दोनों ने कालेज जाना बंद कर दिया है। इसके अलावा मनचलों की हरकतों से 10 छात्राओं ने भी कालेज छोड़ रखा है। कंधई थाना क्षेत्र के शीतलागंज, दीवानगंज, करनपुर खूझी, बिबियाकरनपुर मार्ग पर हर दिन शोहदे मंडराते रहते हैं।
विज्ञापन
बाइक सवार मनचले छात्राओं के ऊपर फब्तियां कसते रहते हैं। इससे छात्राएं भयभीत रहती हैं। अभिभावकों की शिकायत के बाद भी पुलिस मौन साध रहती है। इससे लोगों में पुलिस के रवैए को लेकर गुस्सा है। सीओ पट्टी नवनीत कुमार नायक ने बताया कि महिला और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस को निर्देश दिया गया है। चौराहों पर बिना किसी काम के बैठने वाले युवकों की सूची बनाई जा रही है।