फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh By Election

उपचुनावः प्रतापगढ़ में 14 ने कराया नामांकन

Tue, 01 Oct 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh By Election
सदर विधानसभा उप चुनाव में नामांकन करने जाते भाजपा अद समर्थित प्रत्याशी के जुलूस को रोकती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
कांग्रेस से नीरज त्रिपाठी, सपा से बृजेश वर्मा, भाजपा समर्थित अपना दल एस प्रत्याशी राजकुमार पाल ने भी दाखिल किए पर्चे
विज्ञापन

प्रतापगढ़। जिले की सदर विधानसभा के उपचुनाव में अंतिम दिन कांग्रेस से नीरज त्रिपाठी, सपा से बृजेश वर्मा, भाजपा समर्थित अपना दल एस प्रत्याशी राजकुमार पाल सहित 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। उपचुनाव में नामांकन करने वालों की संख्या अब बढ़कर 18 हो गई है।
सदर विधानसभा उपचुनाव के अंतिम दिन सदर तहसील में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कांग्रेस प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने सबसे पहले नामांकन किया। दोपहर करीब पौने दो बजे सपा प्रत्याशी बृजेश वर्मा और भाजपा समर्थित अपना दल एस प्रत्याशी राजकुमार पाल ने नामांकन किया। भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी के नामांकन में जिले की पूर्व प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह, मंत्री जयकुमार उर्फ जैकी के साथ ही सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा शामिल हुए। वहीं नामांकन कक्ष में भारी संख्या में भाजपाइयों के घुसने पर एसडीएम सदर और रानीगंज विधायक धीरज ओझा के बीच जमकर तकरार हुई। सदर विधानसभा के लिए नामांकन करने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। मंगलवार को नामांकन पत्रों जांच होने के बाद प्रत्याशियों की वास्तविक स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

प्रशासन की तैयारी फेल, एएसपी से धक्कामुक्की
सदर तहसील में सोमवार को हुए नामांकन में सभी तैयारियां उस समय फेल हो गर्इं जब भाजपा समर्थित अपना दल एस प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे। प्रवेश द्वार पर खड़े एएसपी से अंदर घुसने के लिए धक्कामुुक्की भी हुई। आलम यह रहा कि छोटे प्रत्याशियों को दूर से दौड़ाने वाले पुलिसकर्मी एक दूसरे का मुंह ताकते रह गए।

प्रतापगढ़ सदर तहसील में विधानसभा उप चुनाव को नामांकन पत्र दाखिल करते कांग्रेस प्रत्याशी डा0 नीर?

प्रतापगढ़ सदर तहसील में विधानसभा उप चुनाव को नामांकन पत्र दाखिल करते कांग्रेस प्रत्याशी डा0 नीर?- फोटो : PRATAPGARH

सदर विधानसभा उप चुनाव में नामांकन करने जाते कांग्रेस प्रत्याशी के साथ प्रमोद तिवारी व अजय राय।

सदर विधानसभा उप चुनाव में नामांकन करने जाते कांग्रेस प्रत्याशी के साथ प्रमोद तिवारी व अजय राय।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed