{"_id":"5dfa77498ebc3e87fe107af8","slug":"pratapgarh-balwa-sued-55-including-aimim-leaders-allahabad-news-ald263357163","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़:एआईएमआईएम नेताओं समेत 55 पर बलवा का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़:एआईएमआईएम नेताओं समेत 55 पर बलवा का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करने में एआईएमआईएम नेताओं पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने पार्टी के पांच नेताओं समेत 55 लोगों के खिलाफ बलवा व धारा 144 के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। नामजद पांच नेताओं को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
कलेक्ट्रेट में सोमवार से एआईएमआईएम नेता व अधिवक्ता शुजातउल्ला अपने साथी के साथ आमरण अनशन पर बैठे थे। मंगलवार दोपहर अनशन के दौरान देश विरोधी नारे लगाए जाने की अफवाह पर बवाल हो गया था। बाद में पुलिस शुजातउल्ला समेत अन्य नेताओं को धरनास्थल से उठा ले गई थी, जबकि पूर्व अध्यक्ष इसरार अहमद को कोषागार चौराहे के करीब से एसटीएफ ने पकड़ा था।
देर शाम पुलिस ने पकड़े गए एआईएमआईएम नेता इसरार अहमद, शुजातउल्ला, सलीम, रकीब समेत पांच लोगों का शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
देर रात सिविल लाइन चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अवधेश की तहरीर पर नगर कोतवाली में इसरार अहमद, शुजातउल्ला, सलीम, रकीब और साकिब को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात के खिलाफ बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन करते हुए बलवा करने के उद्देश्य से भीड़ एकत्र करने और धारा 144 का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया। नगर कोतवाल ने बताया कि बवाल करने वाले अज्ञात लोगों को वीडियो फुटेज से चिह्नित किया जा रहा है।