फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pranab Mukherjee had made many people his own in three visits in Prayagraj

प्रयागराज में तीन दौरों में तमाम लोगों को अपना बना गए थे प्रणब दा

Tue, 01 Sep 2020 10:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Sep 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Pranab Mukherjee had made many people his own in three visits in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

भूतपूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी  का जाना संगमनगरी को भी आहत कर गया है। हालांकि यहां वह सिर्फ तीन बार ही आए, पहली बार बतौर केंद्रीय मंत्री जबकि बतौर राष्ट्रपति भी दो बार उनका आना हुआ। लेकिन इन दौरों में वह अपनी विशिष्ट छवि से सभी को अपना बना गए। संगमनगरी ने भी आत्मीयता के साथ उनका स्वागत, सम्मान किया।  बांग्ला समाज और कांग्रेसियों के अतिरिक्त अनेक संस्थाओं, दलों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन

Pranab Mukherjee had made many people his own in three visits in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बतौर राष्ट्रपति पहली बार वह 25 दिसंबर 2012 को मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। इसके बाद तीसरी और अंतिम बार वह 25 दिसंबर 2013 में प्रयाग संगीत समिति में आयोजित निखिल भारत बंग सहित्य सम्मलेन में शामिल होने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pranab Mukherjee had made many people his own in three visits in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

संस्था के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसमें संस्था के तकरीबन 1400 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस मौकेपर उन्होंने नई पीढ़ी को मातृभाषा बांग्ला से जोड़ने की अपील करते हुए युवाओं को राष्ट्र की धरोहर की संज्ञा दी थी। यहां से जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज जाकर उन्होंने वहां बाबू चिंतामणि घोष की प्रतिमा का अनावरण किया था।

विज्ञापन

Pranab Mukherjee had made many people his own in three visits in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इससे पहले वह विधान सभा चुनाव के दौरान इलाहाबाद उत्तरी से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में 13 फरवरी 2012 को चुनाव प्रचार के लिए आए थे। वरिष्ठ कर्मचारी नेता कृपाशंकर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एजी ऑफिस के सामने आयोजित कर्मचारियों की सभा को संबोधित किया था। मंच पर सिर्फ पांच कुर्सियां रखी गई थीं लेकिन कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला के साथ जुटे तमाम कांग्रेसियों के कारण मंच पर भीड़ जुट गई थी।

Pranab Mukherjee had made many people his own in three visits in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उनके आगमन को लेकर बांग्ला समाज काफी उत्साहित था। बंगाली सोशल एेंड कल्चरल एसोसिएशन की पहल पर जगत तारन कॉलेज प्रेक्षागृह में जगत तारण्न एजुकेशन सोसाइटी, निखिल भारत बंग सहित्य सम्मेलन, इलाहाबाद कालीबाड़ी, रूप कथा, व्हीलर्स सेवा ट्रस्ट, पूर्णिमा सम्मेलनी, सुरोश्री, स्वरबितान आदि संस्थाओं की ओर से उनका सम्मान किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed