फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pramod Tiwari said: The country will be indebted to Manmohan Singh, he is the first minority and genius PM

प्रमोद तिवारी बोले : देश मनमोहन सिंह का ऋणी रहेगा, वह देश के पहले अल्पसंख्यक और जीनियस प्रधानमंत्री

Fri, 27 Dec 2024 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 05:53 PM IST
सार

देश के प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना दी। जिससे नरेगा, मनरेगा के जरिए सिर्फ उस दौर में नहीं बल्कि कोरोना काल में भी करोड़ों लोगों को रोजगार मिला। राइट टू इनफार्मेशन, राइट टू वर्क, राइट टू फूड जैसे विवेकपूर्ण कदम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने उठाए। जिससे भारत आज दुनिया की पांच महाशक्तियों में एक बना है।

विज्ञापन
Pramod Tiwari said: The country will be indebted to Manmohan Singh, he is the first minority and genius PM
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में उप नेता सदन प्रमोद तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अपने सिविल लाइन्स स्थित एलगिन रोड आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विज्ञापन


तिवारी ने कहा है कि यह देश हमेशा डॉ. मनमोहन सिंह का ऋणी रहेगा। वह देश के पहले अल्पसंख्यक और जीनियस प्रधानमंत्री थे। डॉ. मनमोहन सिंह एक अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री थे। उन्होंने 1991 में जब पूरा एशिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा था। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर हम सफल नहीं हो पा रहे थे। उस दौर में उदारीकरण के जरिए समग्र क्रांति की ओर देश को बढ़ाने वाले सेनापति भारत के वित्त मंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह बने।
विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना दी। जिससे नरेगा, मनरेगा के जरिए सिर्फ उस दौर में नहीं बल्कि कोरोना काल में भी करोड़ों लोगों को रोजगार मिला। राइट टू इनफार्मेशन, राइट टू वर्क, राइट टू फूड जैसे विवेकपूर्ण कदम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने उठाए। जिससे भारत आज दुनिया की पांच महाशक्तियों में एक बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि भारतीय राजनीति में उनके योगदान से राष्ट्र हमेशा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का ऋणी रहेगा। सांसद ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा है कि राज्यसभा में जब मेरा पहला कार्यकाल समाप्त हुआ तो उन्होंने टिप्पणी की थी कि एक ऐसा सदस्य सदन से जा रहा है जिसे अच्छा संसदीय ज्ञान का था। फाइनेंस स्टैंडिंग कमेटी में डॉ.  मनमोहन सिंह सदस्य थे। अस्वस्थता के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया था और मेरे नाम को आगे बढ़ाया था।

उनके इस्तीफे के बाद मैं फाइनेंस स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य बना। इसलिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ मेरी ऐसी तमाम यादें हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मनमोहन सिंह ज्ञान के चलते-फिरते भंडार यानि थे। उनके व्यक्तित्व में विनम्रता और ईमानदारी देखने को मिलती थी। कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की बनाई योजनाओं से ही आज देश आगे बढ़ रहा है। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। इस मौके पर पूर्व विधयाक विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी, तलत अजीम, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, हसीब अहमद, संजय तिवारी, गौरव पांडेय, मनोज पासी, अनिल पांडेय, लाल सिंह पटेल, शाश्वत मिश्रा, किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाश्मी, दीपचंद्र शर्मा, मो हसीन, तबरेज अहमद, अरशद अली समेत आदि लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed