{"_id":"61acc49ef6c1ba43c66f951c","slug":"pramod-tiwari-said-ram-temple-is-being-built-on-the-orders-of-supreme-court-bjp-itself-wants-to-take-credit-for-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद तिवारी बोले : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बन रहा है राम मंदिर, भाजपा खुद लेना चाहती है इसका श्रेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद तिवारी बोले : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बन रहा है राम मंदिर, भाजपा खुद लेना चाहती है इसका श्रेय
Sun, 05 Dec 2021 07:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Dec 2021 07:24 PM IST
सार
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का श्रेय भाजपा के लोग ले रहे हैं, जबकि पूरा देश जानता है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हो रहा है। कई वर्षों तक चले मुकदमे के बाद सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा ने फिर से राम मंदिर, अयोध्या और मथुरा का नाम लेना शुरू कर दिया है। भाजपा के नेता देश और प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बनाकर जनता को गुमराह करने में जुटे हैं। अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश में किसानों की दशा दयनीय है। उन्हें खाद, यूरिया, डीएपी नहीं मिल रही है। बिजली की समस्या के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का श्रेय भाजपा के लोग ले रहे हैं, जबकि पूरा देश जानता है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हो रहा है। कई वर्षों तक चले मुकदमे के बाद सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाया है। आदेश के अनुपालन में मंदिर का निर्माण हो रहा है, लेकिन बीजेपी के नेता जनता को गुमराह करके निर्माण का श्रेय खुद लेना चाहते हैं, जिसे जनत भली भांति जानती है।
विज्ञापन
अंडर पास निर्माण के लिए प्रमोद तिवारी से मिले ग्रामीण
कोहंडौर स्थित नरहरपुर रेलवे अंडर पास संघर्ष सभा के सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी से मुलाकात कर अंडर पास बनाए जाने की मांग की है। ग्रामसभा के लोगों ने बताया कि प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग (एनएच) 330 से विकासखंड मंगरौरा के नरहरपुर ग्रामसभा के मध्य स्तिथ क्रासिंग पर अंडर पास न होने से नरहरपुर, औरंगाबाद, पूरबपट्टी , पूरेचंदी, अमिलहा, पंचवटी, भागीपुर ,सराय शंकर, मलाक, चिगुड़ा, शिवपुर, बेदू पट्टी, मऊहरिया, पूरे रामदेव, पूरे उदय राम, गढ़वा, कसियाही, हिम्मत का पुरवा, डुहिया, पीथापुर गंगापुर, सराय शंकर, भनईपुर, राजापुर सहित कई गांव के नागरिक प्रभावित है ।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि गांव के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। कोई बीमार हो जाए तो एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। प्रमोद तिवारी ने ग्रामसभा वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नरहरपुर अंडरपास की समस्या बहुत बड़ी है, जल्द ही डीआरएम एवं उत्तर प्रदेश चीफ सेक्रेटरी से बात कर निर्माण कराने का पूरा प्रयास करूंगा। इस मौके पर आलोक चतुर्वेदी, वंश प्रकाश सिंह, राज कपूर सिंह, योगेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, रमेश सिंह, अखिलेंद्र विक्रम सिंह, राम रतन तिवारी, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का श्रेय भाजपा के लोग ले रहे हैं, जबकि पूरा देश जानता है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हो रहा है। कई वर्षों तक चले मुकदमे के बाद सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाया है।