फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pramod Tiwari's big announcement: old pension will be restored if Congress government is formed

प्रमोद तिवारी का बड़ा एलान : कांग्रेस की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन होगी बहाल

Wed, 27 Oct 2021 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Pramod Tiwari's big announcement: old pension will be restored if Congress government is formed
Prayagraj News : कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा बुधवार को प्रयागराज का पहुंची। - फोटो : प्रयागराज

यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होगी। यह घोषणा बुधवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की अगुवाई कर रहे सीडब्ल्यूसी केसदस्य प्रमोद तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद प्रियंका गांधी अपनी हर प्रतिज्ञा पूरी करेंगी। इसके साथ ही इलाहाबाद की अस्मिता लौटाई जाएगी और पूरे प्रदेश में छात्रसंघ बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्व राज्यसभा सांसद वाराणसी से 23 अक्तूबर से शुरू हुई प्रतिज्ञा यात्रा केप्रयागराज पहुंचने केदूसरे दिन मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने प्रेसवार्ता में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी द्वारा ली गई प्रतिज्ञाओं का विवरण रखते हुए कहा कि पेंशन की व्यवस्था कांग्रेस ने शुरू की थी लेकिन गैर कांग्रेसी सरकारों ने उसे समाप्त कर दिया। अब अगर कांग्रेस की सरकार फिर यूपी में बनती है तो कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी।

विज्ञापन

Pramod Tiwari's big announcement: old pension will be restored if Congress government is formed
Prayagraj News : कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा बुधवार को प्रयागराज का पहुंची। आनंद भवन में पंडित नेहरू के समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। - फोटो : प्रयागराज

उन्होंने प्रियंका गांधी द्वारा ली गई प्रतिज्ञाओं को दोहराया। कहा कि चुनाव में महिलाओं को टिकटों में 40 फीसदी हिस्सेदारी दी जाएगी। इसके लिए उनकी निष्ठा, टिकाऊ और जिताऊ इन तीन चीजों को आधार बनाया जाएगा। इंटरपास छात्राओं को स्मार्टफोन, स्नातक छात्राओं स्कूटी दी जाएगी। इसके अलावा किसानों का कर्जा पूरा माफ किया जाएगा। बिजली बिल सबका हाफ होगा। इसके साथ ही कोरोना काल का बकाया नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजागार मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी प्रतिज्ञा यात्रा कुल आठ मुद्दों पर निकली है।

Pramod Tiwari's big announcement: old pension will be restored if Congress government is formed
Prayagraj News : कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा बुधवार को प्रयागराज का पहुंची। - फोटो : प्रयागराज
इस दौरान उन्होंने कहा कि गैर बीजेपी सरकारों पर इलाहाबाद को अपमानित करने का आरोप लगाया। कहा कि सपा और बीजेपी ने इसकी अस्मिता पर चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि आजादी के दौर में सेंट्रल भूमिका में रहने शहर को धीरे-धीरे क्षींण किया जा रहा है। हैरत की बात है कि बीजेपी के कई बड़े नेता इसी शहर से हैं और सरकार और पार्टी में बड़ी हैसियत रखते हैं लेकिन वे भी इसकी अस्मिता को मजबूत करने की बजाय कमजोर करने में सरकार का साथ निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो इलाहाबाद की अस्मिता को फिर से बहाल किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश केसभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ बहाली का भी वायदा किया। प्रेसवार्ता में कई बार विधायक रहे अजय राय, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, बाजी राव खांडे़, भगवती प्रसाद चौधरी, देवव्रत मिश्रा, शेखर बहुगुणा, मकसूद खान, उज्ज्वल शुक्ला, माबूद खां, करमचंद बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed