फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Potholes, uprooted gravel on the road

Prayagraj News: सड़क पर गड्ढे, उखड़ीं गिट्टियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Potholes, uprooted gravel on the road
कौड़िहार विकासखंड क्षेत्र का प्रमुख मार्ग कौड़िहार वाया ओठगी मूसेपुर इन दिनों पूरी तरह बदहाल हो चुका है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और धंसी हुई सतह आए दिन हादसों को दावत दे रही हैं। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से हालात और भी भयावह हो जाते हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों, छात्रों, किसानों और व्यापारियों का आवागमन होता है। ओठगी, मूसेपुर सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र को प्रमुख सब्जी मंडी हथिगहां से भी जोड़ता है। लेकिन, खस्ताहाल के कारण एंबुलेंस, स्कूली वाहन और बाइक से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

हथिगहां बाजार निवासी एवं सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. संगम लाल मौर्य का कहना है कि सरकार गड्ढामुक्त सड़क का दावा करती है, लेकिन इस मार्ग से डंपर एवं भारी वाहनों की ओवरलाेडिंग से सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। वहीं, लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क के मरम्मतीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed