फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Poster Jaya Pal Thanks to Bulldozer Baba for mixing the mafia in the soil, appeals to vote for BJP

जया पाल ने लगवाया पोस्टर: माफिया को मिट्टी में मिलाने के लिए सीएम योगी का धन्यवाद, भाजपा को वोट देने की अपील

Wed, 03 May 2023 03:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 May 2023 03:40 PM IST
सार

पंफ्लेट में जया पाल की ओर से प्रयागराज की जनता से अपील की गई है कि चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को वोट देकर विजयी बनाएं। योगी आदित्यनाथ ने जो वादा किया था वह माफिया को मिट्टी में मिलाकर पूरा कर दिखाया।

विज्ञापन
Poster Jaya Pal Thanks to Bulldozer Baba for mixing the mafia in the soil, appeals to vote for BJP
Prayagraj News : सीएम योगी की सभा में जया पाल की ओर से लगवाए गए पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल की पत्नी जया पाल की ओर से शहर भर में कई स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पोस्टर लगवाए गए हैं। पोस्टर में उन्होंने लिखवाया है माफिया को मिट्टी में मिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद। इसके अलावा उनकी ओर से एक अपील भरा पंफ्लेट भी शहर में बांटा जा रहा है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील आम जनमानस से की गई है।

विज्ञापन


पंफ्लेट में जया पाल की ओर से प्रयागराज की जनता से अपील की गई है कि चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को वोट देकर विजयी बनाएं। योगी आदित्यनाथ ने जो वादा किया था वह माफिया को मिट्टी में मिलाकर पूरा कर दिखाया। अगर प्रदेश के लोग भयमुक्त समाज चाहते हैं तो भाजपा के हाथों को मजबूत करें। अपने क्षेत्र में लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशियों को जिताएं। योगी जी के हाथों को मजबूत बनाएं ताकि प्रदेश में बचे हुए माफिया भी मिट्टी में मिल सकें।
विज्ञापन

 

जया पाल का यह पोस्टर दो मई को प्रयागराज के लीडर रोड प्रेस मैदान पर आयोजित मुख्यमंत्री की सभा में भी लगाए गए थे। देखते ही देखते उनका पोस्टर और पंफ्लेट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पोस्टर में जय पाल, उमेश पाल और राजू पाल के चित्र लगे हैं। सबसे ऊपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का भी चित्र छपा है। पोस्टर में लिखा गया है कि उमेश पाल और राजू पाल के हत्यारों मिट्टी में मिलाने के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

Poster Jaya Pal Thanks to Bulldozer Baba for mixing the mafia in the soil, appeals to vote for BJP
Prayagraj News : जया पाल की ओर से बंटवाए जा रहे पंंफ्लटे। - फोटो : अमर उजाला।

शांति पाल भी सीएम के प्रति जता चुकी हैं आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज आगमन पर सभा स्थल पर बैनर और पोस्टर और पंपलेट देकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की साथ ही जया पाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साहसिक निर्णय लेने वाले मुख्यमंत्री हैं और उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने मेरे पति स्वर्गीय उमेश पाल के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कहा था वह उन्होंने पूर्ण कर दिया l

इसके पूर्व उमेश पाल की मां शांति पाल भी बेटे के हत्यारों को उसी भाषा में जवाब देने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त कर चुकी हैं। सास के बाद अब बहू ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी एवं सभी पार्षद प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की मार्मिक अपील करते हुए प्रयागराज वासियों से आग्रह किया कि भाजपा के पक्ष में मतदान कर मृत आत्मा स्वर्गीय उमेश पाल  को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें l

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed