फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Posing as a CBI officer, he grabbed Rs 52.30 lakh from a retired IB inspector

Prayagraj News: सीबीआई अफसर बन आईबी के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर से 52.30 लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Posing as a CBI officer, he grabbed Rs 52.30 lakh from a retired IB inspector
कर्नलगंज में रहने वाले आईबी के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर को सीबीआई अफसर बनकर साइबर ठगों ने 52.30 लाख रुपये की चपत लगा दी। मानव तस्करी, मनी लॉन्डरिंग में नाम आने का झांसा देकर उन्हें खौफजदा किया। इसके बाद विभिन्न खातों में रकम जमा करा ली। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

67 वर्षीय श्रीनाथ सलोरी के रहने वाले हैं और इंटेलिजेंस ब्यूरो में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 19 मई को अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने खुद को सुमित मिश्र, कमिश्नर कस्टम ऑफिस दिल्ली एयरपोर्ट का कर्मचारी बताया। पूछा कि क्या उनके नाम व आधार नंबर से कुछ एटीएम, जाली पासपोर्ट व 140 ग्राम वाला पार्सल दिल्ली से कुआलालंपुर भेजा जा रहा है। अनभिज्ञता जताने पर उसने एक सीबीआई वाले सुनील से बात करवाई। उसने आधार कार्ड की फोटो भेजने के लिए कहा और उन पर लगाए गए आरोपों की सॉफ्ट कॉपी व्हाट्सएप पर भेजी। फिर एक अन्य सीबीआई अफसर अनिल यादव से बात कराई। अनिल ने बताया कि आपके के खिलाफ मानव तस्करी, मनी लॉन्डरिंग का केस वसंतकुंज थाने में पंजीकृत हुए थे। इनमें अरेस्ट वारंट, प्रॉपर्टी सीज का आदेश भी जारी हुआ।
विज्ञापन

आरोपों को गलत बताने पर उसने सुप्रीम कोर्ट की बेवसाइट भी बताई, जिसमें उनके खिलाफ सारे आदेश भी दिख रहे थे। इसके बाद उसने सारी संपत्ति, बैंक एफडी व म्यूचुअल फंड का विवरण व्हाट्सएप पर ले लिया। फिर 20 लाख की एफडी, 22.30 लाख के म्यूचुअल फंड का पैसा व 10 लाख जमानत के लिए कई किस्तों में विभिन्न खातों में उनके एसबीआई खाता से आरटीजीएस के जरिये ट्रांसफर करवाए। साइबर थाना प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि तीन अलग-अलग नंबर घटना में प्रयुक्त हुए। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed