फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Polytechnic student beaten to death in road dispute

रास्ते के विवाद में पॉलीटेक्निक के छात्र की पीटकर हत्या

Wed, 20 Nov 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic student beaten to death in road dispute
मानधाता थाने के उसरापुर गांव में दो पक्षों में मारपीट में छात्र की मौत के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
रास्ते में उपले पाथने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पॉलीटेक्निक छात्र की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट, पथराव में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के उसरापुर निवासी बद्रीप्रसाद पटेल और रामआसरे के बीच रास्ते की जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। मंगलवार की सुबह रास्ते में उपले पाथने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों के बीच ईंट-पत्थर, कुल्हाड़ी के साथ लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान हमलावरों ने लाठी-डंडे से मंजीत पटेल (16) पुत्र बद्री प्रसाद को पीट दिया, जिससे वह मरणासन्न हो गया।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से रविपूजन पटेल (24) पुत्र जगन्नाथ, ऊषा देवी (40) पत्नी जगत बहादुर पटेल , शिवकुमारी (18) पुत्री बद्री प्रसाद पटेल, मनीषा देवी (30) रामपूजन और दूसरे पक्ष से मीना देवी (44) पत्नी रामआसरे, आदर्श गुप्ता (14) पुत्र अनिल गुप्ता व अनिल गुप्ता (38) घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मंजीत और रविपूजन को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य घायलों को मानधाता सीएचसी भेजा गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मंजीत पटेल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविपूजन का उपचार चल रहा है। मृतक मंजीत पालीटेक्निक का छात्र था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है। पुलिस ने दो महिलाओं व तीन पुरुषों को हिरासत में ले लिया है। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी बनी रहती थी।

मानधाता थाने के उसरापुर गांव में दो पक्षों में मारपीट में छात्र की मौत के बाद जुटी भीड़।

मानधाता थाने के उसरापुर गांव में दो पक्षों में मारपीट में छात्र की मौत के बाद जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

मानधाता के उसरापुर में दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल रवि पूजन पटेल।

मानधाता के उसरापुर में दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल रवि पूजन पटेल।- फोटो : PRATAPGARH

मृतक छात्र मंजीत पटेल। फाइल फोटो

मृतक छात्र मंजीत पटेल। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed