{"_id":"59f38b604f1c1b6e548b9584","slug":"polls-will-be-held-in-allahabad-on-november-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में 26 नवंबर को पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद में 26 नवंबर को पड़ेंगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
गुजरात चुनाव
स्थानीय निकायों का कार्यकाल खत्म होने के ढाई महीने बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव का ऐलान होते ही शहर में चुनावी माहौल बनने लगा है। इलाहाबाद में नगर निगम और नौ नगर पंचायतों में द्वितीय चरण में 26 नवंबर को मतदान होना है। महापौर और पार्षद पदों पर मतों की गणना 1 दिसंबर को मुंडेरा मंडी में होगी। महापौर, चेयरमैन, पार्षद और सभासद के संभावित उम्मीदवार और उनके समर्थकों की विकास भवन स्थित निर्वाचन कार्यालय में पूरे दिन वोटर लिस्ट लेने और गड़बड़ियों की शिकायतें दर्ज कराने के लिए भीड़ लगी रही। कई उम्मीदवारों के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने पर उन्होंने डीएम के यहां शिकायत दर्ज कराई । लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन भी किए।
ओमप्रकाश सभासद नगर से संभावित प्रत्याशी शुभम ने इलाके के 50 से अधिक वोट गायब होने की शिकायत डीएम के यहां दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बीएलओ की सूची में नाम शामिल हैं लेकिन निर्वाचन कार्यालय को भेजी गई सूची से विरोधी ने नाम कटवा दिए हैं। अतर सुइया वार्ड 73 के कांग्रेस नेता परवेज अंसारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके वार्ड से रानी मंडी के 45 वोट दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए हैं। जबकि यह इलाका अतरसुइया में शामिल है। ऐसी ही करीब 42 शिकायतें डीएम, एसडीएम सदर और अपर नगर मजिस्ट्रेट के यहां दर्ज कराई गईं हैं।
कटरा वार्ड के राकेश केशरवानी ने नेतराम चौराहे के आसपास 56 वोटों के वोटर लिस्ट से गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कम समय होने के कारण इन शिकायतों का तेजी से निस्तारण के लिए 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। आठ अगस्त को नगर निगम सहित सभी निकायों का कार्यकाल खत्म होने के बाद से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा का इंतजार था। शुक्रवार शाम चुनाव की घोषणा होते ही चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया। प्रत्याशी और उनके समर्थ तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
चुनाव में 12,00,392 वोटर 982 बूथों पर वोट डालेंगे। इनमें 6.67 लाख पुरुष और 5.29 लाख महिलाएं हैं। इनमें नगर निगम के 10.57 मतदाताओं में से 5.95 पुरुष और 4.61 लाख महिला मतदाता हैं। महापौर और 80 पार्षद के लिए कलक्ट्रेट परिसर में एक से सात नवंबर तक नामांकन की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायतों के चेयरमैन और सभासद के लिए तहसील मुख्यालयों पर नामांकन दाखिल करने से लेकर चुनाव चिन्ह आवंटन तक के इंतजाम होंगे।
इलाहाबाद नगर निगम और नगर पंचायतों की स्थिति
----------------------------------------------
निकाय वार्ड मतदान केंद्र बूथ मतदाता
नगर निगम इलाहाबाद 80 216 838 10,57,141
नगर पंचायत सिरसा 11 07 012 00,09,450
नगर पंचायत लाल गोपाल गंज 15 10 022 00,23,800
नगर पंचायत झूंसी 17 07 017 00,18,305
नगर पंचायत फूलपुर 15 11 021 00, 20,834
नगर पंचायत शंकरगढ़ 12 04 013 00, 12,601
नगर पंचायत कोरांव 11 08 011 00, 10,828
नगर पंचायत हंडिया 13 10 019 00, 18,250
नगर पंचायत भारतगंज 13 04 15 00, 14,709
नगर पंचायत मऊआइमा 14 08 14 00, 14,474
------------------------------------------------------
योग 201 285 982 12,00,392
---------------------------------------------------------
नामांकन साथ जमानत राशि और खर्च की सीमा सामान्य वर्ग के लिए (सभी आरक्षित वर्ग के लिए इनकी आधी धनराशि रहेगी)
------------------------------------------------------------------------------
निकाय नामांकन का शुल्क जमानत राशि खर्च की सीमा
-----------------------------------------------------------
महापौर नगर निगम 1000 12000 12,50,000
पार्षद नगर निगम 0400 02500 01,00,000
अध्यक्ष नगर पंचायत 250 05000 01,00,000
सभासद नगर पंचायत 100 02000 00.20,000
----------------------------------------------------------
मतगणना के इंतजाम
इलाहाबाद।
जिला प्रशासन ने नगर निगम महापौर और पार्षद के लिए मतों की गणना की व्यवस्था मुंडेरा मंडी में की है। जबकि सिरसा और भारत गंज नगर पंचायत के मतों की गणना नवोदय विद्यालय मेजा खास में होगी। नगर पंचायत झूंसी और फूलपुर के मतों की गणना मंडी समिति फूलपुर, लाल गोपालगंज और मऊआइमा के मतों की गणना अयोध्या प्रसाद गुप्ता स्मारक इंटर कालेज सोरांव, शंकर गढ़ नगर पंचायत के मतों की गणना तहसील बारा, कोरांव नगर पंचायत के मतों की गणना गोपाल विद्यालय इंटर कालेज कोरांव तथा नगर पंचायत हंडिया के मतों की गणना मानस भवन हंडिया में की जाएगी।
मेयर ओर अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की उम्र सीमा 30 साल
इलाहाबाद। महापौर और नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की उम्र कम से कम 30 वर्ष होनी चाहिए। जबकि पार्षद और सभासद पद के प्रत्याशियों की उम्र 21 वर्ष रहेगी।
द्वितीय चरण में होगा चुनाव
-------------------
नामांकन - एक से सात नवंबर तक (सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक)
जांच - आठ नवंबर को सुबह 11 बजे से
उम्मीदवारी की वापसी 10 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक
चुनाव चिन्ह आवंटन 11 नवंबर को सुबह 11 बजे से
मतदान 26 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम पांच बजे तक
मतगणना 1 दिसंबर को सुबह आठ बजे से समाप्ति तक

नगर निगम में ईवीएम, पंचायतों में मतपत्र से होगा मतदान
इलाहाबाद।
नगर निगम महापौर और पार्ष के लिए ईवीएम से मतदान होगा। जबकि जिले की अन्य नौ नगर पंचायतों में अध्यक्ष तथा सभासद के लिए मतपत्रों से मतदान कराया जाएगा। नगर निगम के लिए पर्याप्त मात्रा में ईवीएम की व्यवस्था हो गई है।