{"_id":"5d0f72358ebc3e212338cced","slug":"political-meja-news-ald2475260116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजा एनटीपीसी में महिला सशक्तीकरण के तहत चल रहे समर कैंप का हुआ समापन, प्रशिक्षित बालिकाओं को सौंपा गया प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजा एनटीपीसी में महिला सशक्तीकरण के तहत चल रहे समर कैंप का हुआ समापन, प्रशिक्षित बालिकाओं को सौंपा गया प्रमाणपत्र
महिला सशक्तीकरण के तहत चल रहे समर कैंप के समापन अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित करती मेयर अभिलाषा गुप्ता?
- फोटो : MEJA
Link Copied
मेजा। महीने भर से मेजा पॉवर प्लांट के सेंट जोसेफ स्कूल के परिसर में महिला सशक्तीकरण के तहत चल रहे समर कैंप का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथ िरहीं प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलति कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने समर कैंप की तारीफ करते हुए कहा कि एनटीपीसी मेजा की यह पहल उन्हें न केवल जीवन की वास्तविकताओं का सामना करने के एि सशक्त करेगी बल्कि उन्हें भविष्य के लिए भी तैयार करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि किस्मत वालों के घर जन्म लेती हैं बेटियां। लड़कियों के समग्र विकास के लिए एक अच्छी तरह की एनटीपीसी की यह सोंच है जो काफी दिलचस्प है। समर कैंप में 44 बालिकाओं को योग, नृत्य, नाटक और संगीत पर इनपुट के अलावा बेसिक अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, वज्ञिान, जीके और लाइफ साइंस की जानकारी देकर उन्हें सशक्त करने की पूरी कोशिश की गई। मेयर अभिलाषा गुप्ता ने समर कैंप में हिस्सा लेने वाली बालिकाओं को प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र देकर उन्हें लंबी उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया। यह एनटीपीसी प्रभावित गांवों की बालिकाएं हैं जो इस समर कैंप में हिस्सा ली हैं। समापन समारोह के दौरान जादू शो, कठपुतली शो और मनोरंजक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभा रहे मेजा पॉवर प्लांट के सीईओ एके सामंता ने बताया कि एनजीओ बेर फूट के सहयोग से विशेष रूप से डिजाइन किया गया। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को वालीबाल, बैडमिंटन, लूडो सहित कई खेलों की जानकारी दी गई। समापन समारोह में मेजा पॉवर प्रोजेक्ट के कई अफसरों के अलावा समर कैंप से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।