फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police wrote letter to au VC: get the hostel free from illegal occupiers it is necessary to drive out the criminals

पुलिस ने इविवि वीसी को लिखा पत्र : अवैध कब्जा धारकों से मुक्त कराएं छात्रावास, अपराधियों को बाहर करना जरूरी

Fri, 24 Jun 2022 09:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 09:04 PM IST
सार

पीएचक्यू के पास बमबाजी की घटना में जिस बागी गैंग का नाम सामने आया है, उसके कुछ सदस्यों के हॉलैंड हॉल हॉस्टल में रहने की बात सामने आई है। पुलिस अफसरों का दावा है कि मूल आवंटी छात्रों को डरा-धमकाकर आपराधिक तत्व अवैध रूप से हॉस्टल में रहते हैं।

विज्ञापन
Police wrote letter to au VC: get the hostel free from illegal occupiers it is necessary to drive out the criminals
Prayagraj News : हालैंड हाल हॉस्टल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आपराधिक घटनाओं में हॉस्टलों में रहने वाले अवैध कब्जेदारों की लगातार संलिप्तता के मामले को पुलिस अफसरों ने बेहद गंभीरता से लिया है। इसी के तहत जिला पुलिस की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। इसमें कहा गया है कि हॉस्टलों में अवैध रूप से रहने वाले आपराधिक तत्वों को बाहर निकाला जाना बेहद जरूरी है। ऐसे में अवैध कब्जेदारों से हॉस्टल खाली कराए जाएं। जरूरत पड़े तो पुलिस की मदद ली जाए।

विज्ञापन



पीएचक्यू के पास बमबाजी की घटना में जिस बागी गैंग का नाम सामने आया है, उसके कुछ सदस्यों के हॉलैंड हॉल हॉस्टल में रहने की बात सामने आई है। पुलिस अफसरों का दावा है कि मूल आवंटी छात्रों को डरा-धमकाकर आपराधिक तत्व अवैध रूप से हॉस्टल में रहते हैं। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद पुन: वहीं जाकर छिप जाते हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए ही पुलिस अफसरों की ओर से पहल की गई है।
विज्ञापन



जिला पुलिस की ओर से इविवि कुलपति को पत्र भेजा गया है। इसमें अनुरोध किया गया है कि इविवि के हॉस्टलों को अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराया जाना बेहद जरूरी है। ऐसे में आवंटियों की सूची बनाई जाए और कमरों में रहने वालों का सत्यापन किया जाए। कोई अवैध रूप से रहता मिलता है तो उसे बाहर किया जाए और विधिक कार्रवाई भी की जाए। जरूरत समझी जाए तो इसके लिए पुलिस की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी के माध्यम से एक पत्र इविवि कुलपति को भेजा गया है। अनुरोध किया गया है कि हॉस्टलों मेें अवैध रूप से रहने वालों को चिह्नित किया जाए और उन्हें हॉस्टल से बाहर किया जाए। - अजय कुमार, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed