फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police who shot student in parade ground arrested in encounter, shot in leg

Prayagraj : छात्र को गोली मारने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो को लगी गोली

Fri, 18 Nov 2022 07:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Nov 2022 07:47 PM IST
सार

बृहस्पतिवार देर रात तीनों बदमाशों के आने की सूचना पर एसओ कीडगंज राममूर्ति यादव, एसओ अतरसुइया योगेश प्रताप सिंह व एसओजी प्रभारी आशीष ने मयटीम परेड में घेराबंदी की। इसी दौरान सुपर स्प्लेंडर बाइक से आ रहे तीन बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगे।

विज्ञापन
Police who shot student in parade ground arrested in encounter, shot in leg
Prayagraj News : छात्र को गोली मारने वाले बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कीडगंज में लूट के विरोध पर बीएससी के छात्र शुभम यादव(18) को गोली मारने के आरोपी तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए। बृहस्पतिवार देर रात परेड में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो के पैर में गोली भी लगी। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झूंसी निवासी शुभम को 15 नवंबर को तिकोनिया पार्क के पास गोली मारी गई थी। अज्ञात में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वारदात अल्लापुर के बदमाशों ने की थी। 

विज्ञापन



बृहस्पतिवार देर रात तीनों बदमाशों के आने की सूचना पर एसओ कीडगंज राममूर्ति यादव, एसओ अतरसुइया योगेश प्रताप सिंह व एसओजी प्रभारी आशीष ने मयटीम परेड में घेराबंदी की। इसी दौरान सुपर स्प्लेंडर बाइक से आ रहे तीन बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी, जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
विज्ञापन



इसके बाद पुलिस टीम ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि गोली लगने से घायल होने वालों में रजत पासी निवासी हाशिमपुर, और राज उर्फ रोमियो निवासी अल्लापुर शामिल हैं। उनका तीसरा साथी प्रकाश पासी निवासी गणेशनगर म्योराबाद कैंट है। घायल बदमाशों को एसआरएन में भर्ती कराया गया। प्रकाश ने पूछताछ में बताया कि छात्र को गोली मारने की घटना वह और उसके दोनों साथियों ने अंजाम दी थी। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस व बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजत व प्रकाश पर नौ-नौ मुकदमे
एसपी सिटी संतोष कुमार मीना ने बताया कि रजत व प्रकाश कई आपराधिक वारदातें कर चुके हैं। दोनों पर नौ-नौ मुकदमे दर्ज हैं। रजत हत्या के मामले में पिछले महीने ही जेल से छूटकर आया है। 2020 में अल्लापुर में सचिन सोनकर की हत्या में वह जेल भेजा गया था। सचिन को गोली मारने के बाद उसका शव कब्रिस्तान में फेंक दिया गया था। 

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज के घर बम फेंकने में भी जा चुका है जेल
कीडगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकाश सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज अशोक भूषण के पैतृक मकान पर बमबाजी में भी जेल जा चुका है। पिछले साल 23 अगस्त को कर्नलगंज के हाशिमपुर मोहल्ले में यह घटना हुई थी। इस मामले में कुल छह लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे जिनमें प्रकाश भी शामिल था। पुलिस ने खुलासा किया था कि अपनी प्रेमिका के परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने वाले युवक को डराने के लिए प्रकाश ने अपने साथियों संग यह वारदात की थी। दहशत फैलाने के लिए ही उसने रिटायर जज के पैतृक मकान की दीवार पर बम फोड़ा था। जबकि जज के परिवार से घटना से कोई लेना-देना नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed