{"_id":"627806f802afba735e2db80b","slug":"police-team-attacked-on-information-of-assault-broke-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला, बाइक तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला, बाइक तोड़ी
Sun, 08 May 2022 11:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 08 May 2022 11:37 PM IST
सार
सिपाही ओमचंद्र सरोज का आरोप है कि डायल 112 की सूचना पर अपने साथी प्रदीप कुमार पाल के साथ बाइक से खुल्दाबाद में मंटाना टोला, करबला पहुंचे। वहां मौजूद अन्य लोगों से बातचीत कर मामला समझने का प्रयास तो नैना, उसकी मां और पड़ोसी भारत व अन्य लोगों ने गालीगलौज करते हुए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के खुल्दाबाद इलाके में मारपीट की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया। इतना ही पुलिसकर्मियों की बाइक भी तोड़ डाली गई। पुलिस टीम पर हमले की खबर थाना प्रभारी खुल्दाबाद मौके पर पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ। सिपाही की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिपाही ओमचंद्र सरोज का आरोप है कि डायल 112 की सूचना पर अपने साथी प्रदीप कुमार पाल के साथ बाइक से खुल्दाबाद में मंटाना टोला, करबला पहुंचे। वहां मौजूद अन्य लोगों से बातचीत कर मामला समझने का प्रयास तो नैना, उसकी मां और पड़ोसी भारत व अन्य लोगों ने गालीगलौज करते हुए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इस पर सिपाहियों ने भागकर जान बचाई और थाना प्रभारी को मामले की सूचना दी। खुल्दाबाद पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शंात हुआ। पुलिस ने सिपाही ओम चंद्र सरोज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन