फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police still far from the killers in the Chowkidar murder case

Prayagraj News: चौकीदार हत्याकांड में पुलिस अभी हत्यारों से दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Police still far from the killers in the Chowkidar murder case
थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा राजमार्ग स्थित धनुआ गांव में बृहस्पतिवार की रात एक वृद्ध चौकीदार हजारी लाल भारतीय (75) की हत्या में पुलिस अभी हत्यारों से दूर हैं। पुलिस मामले में आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। मामले के खुलासे के लिए एसओजी के साथ नैनी पुलिस की टीम लगाई गई है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि ठाकुरी का पुरवा निवासी राजबहादुर निषाद धनुआ में रवि तिवारी की जमीन पर गिट्टी बालू का व्यापार करते हैं। हजारी लाल भारतीय रात में यहीं चौकीदारी करते थे। बृहस्पतिवार की रात धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह जानकारी पर नैनी पुलिस को मामले की जानकारी हुई। मृतक के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास एक मकान में काम करने वाले मजदूरों को भी पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई है। एसीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। जल्द की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed