{"_id":"5f985e2b8ebc3ee3e87c51b4","slug":"police-started-investigation-in-mafia-bachca-pasi-close-man-case-city-desk-news-ald290052078","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया बच्चा पासी के करीबी पर दर्ज मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया बच्चा पासी के करीबी पर दर्ज मामले की जांच शुरू
विज्ञापन
police started investigation in mafia bachca pasi close man case
प्रयागराज। धूमनगंज में चिह्नित माफिया बच्चा पासी के गुर्गे की दबंगई मामले की जांच शुरू हो गई है। एक दिन पहले ही उस पर जमीन के नाम पर पांच लाख हड़पने के आरोप में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धूमनगंज के साकेत नगर में रहने वाले रिटायर्ड इंस्पेक्टर के सहायक अध्यापक बेटे कैलाश ने एक दिन पहले पांच लाख हड़पने का केस दर्ज कराया था। उनकी ओर से दी गई तहरीर में बताया गया था कि आरोपी मंजीत कुशवाहा बच्चा पासी गैंग का सदस्य और मौजूदा जिला पंचायत सदस्य भी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि भुक्तभोगी पक्ष से आरोपों संबंधी सभी साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा गया है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चार महीने बाद भी नहीं निरस्त हुआ शस्त्र लाइसेंस
सूत्रों के मुताबिक, डी-46 गिरोह के चिह्नित सदस्य मंजीत कुशवाहा के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई चार महीने से लंबित है। इसी साल जून में बच्चा का गिरोह पंजीकृत होने के साथ ही इस संबंध में रिपोर्ट पुलिस की ओर से डीएम को भेजी गई थी। जिसमें मंजीत के साथ ही गिरोह के एक अन्य सदस्य दिलीप प्रजापति के भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई थी। लेकिन तब से लेकर कार्रवाई लंबित है। इस संबंध में पुलिस की ओर से भी कोई रिमाइंडर नहीं भेजा गया।