फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police spent Rs 54 lakh in dealing with Atalas riots, preparations for recovery

Prayagraj News : अटाला के बवालियों से निपटने में पुलिस के खर्च हुए 54 लाख रुपये, वसूली की तैयारी

Wed, 29 Jun 2022 04:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा आलोक श्रीवास्तव, प्रयागराज
आलोक श्रीवास्तव, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Jun 2022 04:30 AM IST
सार

रकम की वसूली के लिए जिला प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट, दावा अधिकरण के माध्यम से नोटिस जारी कराने की तैयारी। अटाला बवाल से संबंधित जिस खर्च का हिसाब जोड़ा गया है उसमें टियर गैस, रबर बुलेट समेत अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी समेत अन्य खर्च जोड़े गए हैं। 

विज्ञापन
Police spent Rs 54 lakh in dealing with Atalas riots, preparations for recovery
Prayagraj News : अटाला इलाके में तैनात फोर्स तैनात file pic - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अटाला में 10 जून को जुमे के दिन हुए बवाल के मामले में पुलिस विभाग को लंबी चपत लगी है। उपद्रवियों से निपटने में विभाग के 54 लाख रुपये खर्च हो गए। यह वह राशि है, जो पुलिस विभाग के हिसाब-किताब में आई है। फिलहाल इस रकम की वसूली की तैयारी है। अफसरों ने इस रकम की वसूली के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन


अटाला में बवाल के दौरान उपद्रवियों से निपटने में पुलिस को खासा मशक्कत करनी पड़ी थी। उपद्रव में शामिल युवकों ने पत्थर बरसाने के साथ ही बमबाजी व आगजनी भी की थी। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों के निजी वाहनों के साथ ही पीएसी के ट्रक को भी फूंक दिया गया था। पथराव में कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। 
विज्ञापन


हालात इस कदर बेकाबू हुए थे कि पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ ही रबर बुलेट का भी इस्तेमाल करना पड़ा था। न सिर्फ प्रयागराज बल्कि आसपास के जनपदों कौशाम्बी, चित्रकूट, प्रतापगढ़ से भी फोर्स बुलानी पड़ी थी। लगातार एक हफ्ते तक पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी व आरएएफ की टुकड़ियों को भी अटाला में तैनात करना पड़ा था। पुलिस अफसरों की ओर से जब घटना में प्रयुक्त पुलिस बल व संसाधनों के खर्च का हिसाब निकाला गया तो यह लाखों में आया। विभाग की ओर से लगाए गए हिसाब में जोड़ी गई कुल रकम 54 लाख रुपये आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ड्यूटी का भी जोड़ा गया खर्च
अटाला बवाल से संबंधित जिस खर्च का हिसाब जोड़ा गया है उसमें टियर गैस, रबर बुलेट समेत अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी समेत अन्य खर्च जोड़े गए हैं। इसकेअलावा बवालियों को नियंत्रित करने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए उपकरणों के खर्च को भी इसमें शामिल किया गया है। यही नहीं पुलिस के वाहनों को हुए नुकसान के साथ ही घायल सुरक्षाकर्मियों के इलाज में खर्च हुए रुपयों समेत अन्य मद में खर्च हुई रकम को भी शामिल किया गया है।


दावा अधिकरण में भेजा जाएगा मामला
पुलिस अफसरों का कहना है कि अटाला बवाल प्रकरण में पुलिस विभाग के खर्च के संबंध में रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में वसूली के लिए दावा अधिकरण में अर्जी दी जाएगी। इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए दावा अधिकरण आरोपियों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को आदेशित करेगा। उनका पक्ष सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिसमें वसूली के लिए संबंधितों को नोटिस भी जारी किया जा सकता है।

पुलिस विभाग की ओर से खर्च से संबंधित रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से ही की जाएगी।
-अजय कुमार, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed