फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police reached college in search of Zaid, did not find register, case has been registered against Ashraf's bro

Prayagraj : जैद की तलाश में कॉलेज पहुंची पुलिस, नहीं मिला रजिस्टर, अशरफ के साले पर दर्ज हुआ है मुकदमा

Thu, 04 Jan 2024 12:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 12:02 PM IST
सार

बिना कॉलेज गए हाजिरी लगने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह हैरंतगेज कारनामा शेरवानी इंटर कॉलेज में हुआ है। माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला उमेश कांड हत्याकांड के बाद से ही फरार है, लेकिन स्कूल में उसकी उपस्थिति लगातार दर्ज होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
Police reached college in search of Zaid, did not find register, case has been registered against Ashraf's bro
अतीक-अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ के साले मो. जैद मास्टर की तलाश में बुधवार को पुलिस टीम एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज में पहुंची। हालांकि वहां न तो जैद मिला और न ही वह रजिस्टर जिस पर फर्जी तरीके से उसकी हाजिरी लग रही थी। फिलहाल चार दिन बाद भी वादी मुकदमा कॉलेज के प्रधानाचार्य याकूब का बयान नहीं दर्ज किया जा सका है।फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य ने ही जैद मास्टर पर रिपाेर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


30 दिसंबर को दर्ज इस मुकदमे में आरोप है कि जैद किसी अन्य से मिलीभगत कर गायब होने के बावजूद हाजिरी रजिस्टर पर दस्तखत बनवाता रहा। जैद अशरफ की पत्नी जैनब के सात भाइयों में सबसे बड़ा है। वह पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर स्थित एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज में इतिहास के प्रवक्ता के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती पुलिस की टीम चौथे दिन मामले की जांच करने कॉलेज में पहुंची। हालांकि वह रजिस्टर नहीं मिला जिस पर फर्जी तरीके से दस्तखत बनाए गए थे। सूत्रों का कहना है कि प्रधानाचार्य भी नहीं मिले। ऐसे में उनका बयान भी अब तक नहीं दर्ज किया जा सका। एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर प्रधान समेत छह चल रहे हैं फरार

जैद मास्टर 50 करोड़ की वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जा करने, बेचने के मामले में पहले से ही नामजद है। पुलिस उसकी तलाश मेें जुटी हुई है। इस मामले में अशरफ की पत्नी जैनब समेत छह आरोपी डेढ़ महीने से फरार हैं। इनमें मुतवल्ली असियम, उसकी पत्नी जिन्नत व हिस्ट्रीशीटर सिबली प्रधान के अलावा तारिक शामिल हैं। हिस्ट्रीशीटर प्रधान पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

 

उमेश पाल की हत्या के बाद से है गायब

जैद 24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड के बाद अगले दिन से वह घर छोड़कर गायब है। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह कॉलेज भी नहीं जा रहा है। इसके बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही है। उधर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. याकूब ने पुलिस को बताया कि कॉलेज के हाजिरी रजिस्टर की जांच के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई। रजिस्टर में 18 नवंबर 2023 तक जैद के दस्तखत मिले हैं जबकि इसके बाद 20 नवंबर से हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। खास बात यह कि दस्तखत उनके सामने नहीं किए गए और न ही इस दौरान उनकी मुलाकात कभी जैद से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed