फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   police raid to arrest solver gang members

सॉल्वर गिरोह के सरगना की तलाश, कई ठिकानों पर छापे

Tue, 27 Oct 2020 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
police raid to arrest solver gang members
police raid to arrest solver gang members
प्रयागराज। एसएससी की सीएचएसएल परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह के सरगना विशाल पटेल की तलाश में मंगलवार को दिन भर छापेमारी हुई। पुलिस ने सोरांव स्थित उसके घर के साथ ही कई रिश्तेदारों व दोस्तों के घर भी दबिश दी। लेकिन उसका पता नहीं चला। उधर मामले में नामजद एक अन्य अभियुक्त अंकित की तलाश में एक टीम सिद्दार्थनगर भेजे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

एएसपी केवी अशोक के नेतृत्व में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ एक दिन पहले हुआ था। जिसमें तीन लोग गिरफ्तार किए गए थे। इनमें सॉल्वर के साथ ही दो अन्य लोग शामिल थे। हालांकि सरगना विशाल पटेल का कुछ पता नहीं चला था। पकड़े गए सदस्यों से पूछताछ में पता चला था कि वह सोरांव के परसादपुर शिवगढ़ का रहने वाला है। जिसके बाद उसकी तलाश में मंगलवार को एक टीम ने उसके गांव में दबिश दी। लेकिन वह फरार मिला। इसके बाद उसके रिश्तेदारों व करीबियों पर के घर भी छापेमारी की गई। लेकिन वह नहीं मिला। फिलहाल पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फिलहाल उसका मोबाइल नंबर बंद है। उधर सॉल्वर को जिस अभ्यर्थी अंकित सिंह की जगह परीक्षा में बैठाया गया था, उसकी भी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस की एक टीम जल्द ही सिद्धार्थनगर भी भेजी जाएगी। अफसरों का कहना है कि अंकित या विशाल के पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा कि इस गिरोह ने परीक्षा पास कराने के नाम पर कितने लोगों से रुपये लिए। एएसपी केवी अशोक ने बताया कि मामले में दो नामजद समेत तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों नामजद आरोपियों में सरगना व अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद भी करता था तैयारी, फिर करने लगा गोरखधंधा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विशाल के बारे में पकड़े गए सदस्य भी ज्यादा कुछ नहीं बता पाए हैं। हालांकि उन्होंने कुछ अहम जानकारियां जरूर दी हैं। यह बताया है कि विशाल भी पहलेे तैयारी करता था। कोचिंग में आने जाने के दौरान ही वह परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वालों के संपर्क में आया। जिसने उसका संपर्क बिहार के कुछ सॉल्वरों से कराया। इसके बाद से वह परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाने का काम करने लगा। पुलिस का मानना है कि विशाल के पकड़े जाने के बाद कई अहम राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed