फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police may take Atiq's lawyer Vijay on custody remand, may inquire about benami properties

प्रयागराज: अतीक के वकील विजय को कस्टडी रिमांड पर ले सकती है पुलिस, बेनामी संपत्तियों के बारे हो सकती है पूछताछ

Sat, 05 Aug 2023 11:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 11:27 AM IST
सार

अतीक के वकील विजय मिश्र को 29 जुलाई को लखनऊ के एक होटल से पकड़ा गया था। पुलिस के मुताबिक वहां अशरफ की पत्नी जैनब और उसके भाई सद्दाम को भी आना था। गिरफ्तारी के बाद विजय को जेल भेज दिया गया। करोड़ों की जमीन की डीलिंग के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि विजय ही इस समय अतीक गिरोह की बेनामी और बेशकीमती संपत्तियों की डीलिंग करा रहा है।

विज्ञापन
Police may take Atiq's lawyer Vijay on custody remand, may inquire about benami properties
Atiq Ahmed lawyer Vijay Mishra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक के वकील विजय मिश्र को पुलिस कस्टडी रिमांड पर ले सकती है। इसके लिए विचार-विमर्श किया जा रहा है। विजय मिश्र को उमेश हत्याकांड में पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। अतीक की 12 करोड़ की जमीन के सौदे के लिए विजय लखनऊ गया था। पुलिस का कहना है कि विजय से शाइस्ता और जैनब के बारे में काफी जानकारी मिल सकती है। इतना ही नहीं अतीक की बेनामी संपत्तियों और करोड़ों की जमीनों के बारे में भी उसकेे पास जानकारी हो सकती है।

विज्ञापन


अतीक के वकील विजय मिश्र को 29 जुलाई को लखनऊ के एक होटल से पकड़ा गया था। पुलिस के मुताबिक वहां अशरफ की पत्नी जैनब और उसके भाई सद्दाम को भी आना था। गिरफ्तारी के बाद विजय को जेल भेज दिया गया। करोड़ों की जमीन की डीलिंग के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि विजय ही इस समय अतीक गिरोह की बेनामी और बेशकीमती संपत्तियों की डीलिंग करा रहा है।

विज्ञापन

 

अतीक की ऐसी संपत्तियों की भी जानकारी विजय को है, जो उसनेे नौकरों, रिक्शा और ट्राली चालकों के नाम पर ली थीं। वहीं, शाइस्ता और जैनब के बारे में भी विजय को जानकारी हो सकती है। इसी कारण अधिकारी विजय मिश्र को कस्टडी रिमांड पर लेने पर विचार कर रहे हैं। जल्द ही इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विजय ही अतीक परिवार के लोगों की पैरवी अदालत में कर रहा था। अतीक-अशरफ की मौत और दोनों की पत्नियों की फरारी के बाद विजय ही परिवार की ओर से डीलिंग कर रहा था। पुलिस अफसरों का कहना है इस बात की भी पूरी आशंका है कि शाइस्ता और जैनब विजय के संपर्क में हों। इस कारण उसे कस्टडी रिमांड पर लिया जाना जरूरी है।

जैनब और शाइस्ता की लोकेशन दिल्ली में, फिर जाएगी पुलिस टीम

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब की लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों दिल्ली में ही रह रही हैं। जैनब के साथ उसका एक लाख का इनामी भाई सद्दाम भी है। पुलिस की एक टीम फिर वहां भेजी जाएगी। इससे पहले भी दोनों की लोकेशन दिल्ली में होने की सूचना पर पुलिस टीम ने कई जगह दबिश दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed