फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police kept information about a prisoner's escape from SRN hidden for three hours.

Prayagraj News: सिपाहियों ने तीन घंटे छिपाए रखी एसआरएन से कैदी भागने की सूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Police kept information about a prisoner's escape from SRN hidden for three hours.
एसआरएन अस्पताल से हत्यारोपी बाबूलाल वर्मा (45) के फरार होने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोप है कि 30 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे बंदी अस्पताल से फरार हो गया, लेकिन सिपाहियों ने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को रात करीब 10:22 बजे दी।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक मामला छिपाए रखा गया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ घटना के तीन बाद भी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर निवासी बाबूलाल अपने ही बेटे के हत्या के आरोप में दिसंबर 2025 से जिला कारागार में बंद हैं। 25 अप्रैल की रात 9:30 बजे बंदी की हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने कड़ी निगरानी में उसे राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके लिए महेशगंज थाने के कांस्टेबल विनय कुमार और रानीगंज थाने के हेड कांस्टेबल शिवाजी की ड्यूटी बंदी बाबूलाल वर्मा की अभिरक्षा में लगाई गई थी। 30 अप्रैल की शाम शौचालय जाने के दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed