फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police Headquarter.

स्थापना शाखा के तीन अनुभाग जल्द लखनऊ होंगे स्थानांतरित

Fri, 28 Jun 2019 02:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Police Headquarter.
तबादले - फोटो : amar ujala
स्थापना शाखा के तीन अनुभाग जल्द होंगे स्थानांतरित
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय की स्थापना शाखा के तीन अनुभाग लखनऊ स्थानांतरित किए जाने की तिथियां तय कर दी गई हैं। इसके तहत 29 जून को अनुभाग 6/9 को लखनऊ में नवनिर्मित सिग्नेचर बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाना है। डीआईजी कार्मिक ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।
डीआईजी कार्मिक डॉ. राकेश शंकर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग में स्थापति हो चुका है। साथ ही उसमें विभिन्न विभाग भी स्थापित हो चुके हैं। लेकिन अब तक प्रयागराज स्थित पुलिस मुख्यालय की स्थापना शाखा के अनुभाग 5/10/18/6/9/18ए स्थापित नहीं हुए हैं। जिससे कार्य में असुविधा हो रही है। ऐसे में स्थापना शाखा के अनुभाग 6/9 को 29 जून, 18 व 18ए को दो जुलाई और 5/10 को छह जुलाई को शिफ्ट किया जाए। यह आदेश एसपी कार्मिक के नाम जारी किया गया है। इस संबंध में जब डीआईजी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उधर एडीजी बीपी जोगदंड ने कहा कि इस बारे में एडीजी कार्मिक ही जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

गोपनीय पत्र भेजकर जताया विरोध
उधर पुलिस मुख्यालय व स्थापना शाखा के लखनऊ स्थानांतरण का गुपचुप विरोध भी शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को सीएम को पत्र भेजकर आरोप लगाया गया है कि पीएचक्यू को दो दो अफसर जबरन शासन की मंशा के विपरीत स्थानांतरित करना चाहते हैं। इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि पीएचक्यू के स्थापना शाखा के कार्यालयों को लखनऊ स्थानांतरित किए जाने के संबंध में र्को प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा गया है। साथ ही शासन की अनुमति के बिना ही ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed