फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police got clue about Niharika's whereabouts, raid continues

Prayagraj News: निहारिका के ठिकानों का पुलिस को मिला सुराग, दबिश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Police got clue about Niharika's whereabouts, raid continues
25 जून तक नाेएडा में अभिषेक के साथ थी निहारिका
विज्ञापन

महिला को दबोचने के लिए पुलिस ने बनाईं दो टीमें

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्राॅपर्टी-शेयर में निवेश के नाम पर 400 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस को फरार निहारिका द्विवेदी के बारे में अहम सुराग मिला है। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक ने निहारिका के छिपने के ठिकानों को लेकर खुलासा किया है। पुलिस अब इन ठिकानों में दबिश देकर गिरफ्तारी में जुट गई है। इसके लिए दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही निहारिका को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने शनिवार को अभिषेक द्विवेदी को करनाल से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद वह निहारिका के साथ रह रहा था। दोनों बस्ती निवासी ज्याेति नामक की महिला की शरण में गए थे। उसी के कहने पर दोनों को छिपने की जगह मिली और फिर दोनों बस्ती, अयोध्या और फिर नाेएडा में रहने लगे। 25 जून को आखिरी बार वह नाेएडा में निहारिका के साथ था। इसके बाद निहारिका वहां से चली गई।
विज्ञापन

आरोपी ने निहारिका के छिपने को लेकर पुलिस को कई ठिकानों के बारे में जानकारी दी है। पुलिस की टीमें इन ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। बता दें कि मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें अभिषेक के पिता ओमप्रकाश, निहारिका की मां निरुपमा, ड्राइवर शैलेंद्र सिंह व टीकम चंद शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed