फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police arrested the uncle of the relative who killed the girl in Prayagraj

रिश्ते का चाचा निकला बच्ची का कातिल, हत्या को लेकर उठ रहे सवाल

Mon, 02 Aug 2021 11:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Aug 2021 11:14 PM IST
सार

  • लालापुर में अगवा कर की गई थी बच्ची की हत्या, रंजिश में आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
Police arrested the uncle of the relative who killed the girl in Prayagraj
क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लालापुर से अगवा कर कत्ल की गई बच्ची का कातिल रिश्ते में चाचा लगने वाला उसका ही पड़ोसी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले के खुलासा कर दिया है। अफसरों का दावा है कि बच्ची के पिता से रंजिश व परिवार से ईष्या के चलते उसने यह वारदात की। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सेमरी तरहार में रहने वाली 11 वर्षीय बालिका की लाश बारा में 30 जुलाई की रात लोहगरा स्थित यमुना पंप नहर में मिली थी। बाद में पता चला कि मृतक बालिक लालापुर के सेमरी तरहार की रहने वाली थी, जो 27 जुलाई से गायब थी। घरवालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने पड़ोसी व रिश्ते में चाचा लगने वाले रामभवन को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसकी मृतक बच्ची के पिता से रंजिश थी और वह उसके परिवार से ईर्ष्या रखता था। वह पहले भी जेल जा चुका है। उसने यह भी बताया कि उसका खेत गांव में ही स्थित कब्रिस्तान के पास है। जहां अक्सर बच्ची जाया करती थी। घटना वाले दिन बच्ची की दादी कब्रिस्तान के पास बकरियां चरा रही थी। जिसे बुलाने केे लिए बच्ची उसके पास जा रही थी। इसी दौरान उसने बच्ची की हत्या करने के बाद शव नहर में फेंक दिया, जो बहते हुए बारा पहुंच गया। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाल ने पहुंचाया हत्यारे तक
अफसरों ने बताया कि हत्या के बाद लाश को ठिकाने के लिए इस्तेमाल की गई शाल ने पुलिस को हत्यारे तक पहुंचाया। दरअसल इसी शाल में बच्ची की लाश लिपटी मिली थी। पुलिस ने शाल ग्रामीणों को दिखाई तो पता चला कि रामभवन इसे पहनकर पहले घूमता देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ हुई तो सच्चाई सामने आ गई।


हत्या की वजह को लेकर उठे सवाल
पुलिस भले ही यह कह रही हो बच्ची की हत्या ईर्ष्या के चलते की गई। लेकिन इसे लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। दरअसल बच्ची का पिता व आरोपी दोनों मजदूरी करते हैं। दोनों के परिवारों की आर्थिक हालत भी लगभग एक जैसी है। ऐसे में ईष्या की वजह से मासूम की मौत की बात गले से नहीं उतर रही। हालांकि पुलिस अफसर कोई और वजह सामने नहीं आने का दावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed