{"_id":"605b6f809927485e4e71edf2","slug":"police-arrested-liquor-mafia-in-pratapgarh-mixed-liquor-and-methyl-alcohol-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब माफिया, अपमिश्रित देशी शराब व मिथाइल एल्कोहल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब माफिया, अपमिश्रित देशी शराब व मिथाइल एल्कोहल बरामद
Thu, 25 Mar 2021 12:47 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर शराब माफिया व निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य भीमसेन सिंह उर्फ राजू सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से 15 पेटी अपमिश्रित देशी शराब व 50 लीटर मिथाइल एल्कोहल बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसका चालान भेज दिया। अब तक उसके ऊपर गैंगस्टर समेत 18 मुकदमे दर्ज हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश ने अंतू के किठावर बाजार निवासी हिस्ट्रीशीटर शराब माफिया भीमसेन सिंह उर्फ राजू सिंह की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। मंगलवार की देर रात सीओ सिटी अभय पांडेय व अंतू एसओ ने किठावर में दबिश देकर पड़ोसी के घर में सो रहे राजू सिंह को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके ठिकाने से 15 पेटी अपमिश्रित देशी शराब व 50 लीटर मिथाइल एल्कोहल, प्लास्टिक के ड्रम समेत शराब मिश्रित करने वाले उपकरण बरामद हुए। उसके साथ मौजूद धर्मेंद्र सिंह निवासी समोगर धरौली व धर्मेंद्र वर्मा निवासी नंदलाल का पुरवा अंतू भागने में कामयाब रहे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि भीमसेन सिंह उर्फ राजू सिंह अंतू थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज कर उसका चालान भेजा जा रहा है।
होली व पंचायत चुनाव के लिए शराब डंप करने की थी तैयारी
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि अमेठी पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब माफिया रानू सिंह को अवैध शराब के साथ पकड़ा था। उससे पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि राजू सिंह अपने साथियों के साथ होली व पंचायत चुनाव में खपाने के लिए शराब डंप कर रहा है। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।