{"_id":"613f55955ef87644b80bb224","slug":"police-arrested-a-young-man-accused-of-killing-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 13 Sep 2021 07:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:13 PM IST
सार
रविवार को नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी थी की आरोप अकोढ़ा बाजार में खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के नचना गांव में शनिवार रात शराब के नशे में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने रविवार देर रात अकोढ़ा बाजार तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी करते हुए सोमवार को उसे जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी नीरज कुमार मिश्र उर्फ आनंद मिश्रा शनिवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसका उसकी पत्नी नीलू से विवाद हो गया। इसके बाद नीरज ने नीलू की लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इसमें नीलू की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति घर छोड़कर भाग गया था। अगले दिन सुबह मृतका की बेटी जागृति जब कमरे में पहुंची तो मां को मृत देखकर उसने परजिनों को इसकी जानकारी दी।
सूचना पर मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। मृतक के भाई धनश्याम के पुत्र कुलदीप ने मामले में नीरज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार रात आरोपी पति को अकोढ़ा बाजार तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से आला कत्ल भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।