{"_id":"5f9c60bb8ebc3e5be028cba6","slug":"police-admin-will-cease-ateek-s-men-bank-account-allahabad-news-ald2903215200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक के गुर्गों के भी बैंक अकाउंट कराए जाएंगे सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक के गुर्गों के भी बैंक अकाउंट कराए जाएंगे सीज
विज्ञापन
Atiq Ahmad Byte On FIR Against Him, Allahabad - 04 004
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। अतीक अहमद के 11 बैंक खाते सीज करने के बाद पुलिस की नजर अब उसके गुर्गों के बैंक खातों पर है। गिरोह के सक्रिय सदस्यों के बैंक खातों की जानकारी जुटाने के साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनके लेनदेन का स्रोत क्या था। अफसरों का कहना है कि अपराध से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई की जाएगी।
अतीक अहमद के 11 बैंक खातों को पिछले दिनों जिलाधिकारी की अनुमति के बाद पुलिस ने सीज करा दिया था। इनमें से सात प्रयागराज, दो बलरामपुर व एक-एक दिल्ली व लखनऊ स्थित बैंक खातों के थे। सूत्रों का कहना है कि अतीक के बाद अब उसके गिरोह के सदस्यों के भी बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इनके किन बैंकों में खाते हैं और यह कब खुलवाए गए।
इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है कि गुर्गों के खातों मेें लेनदेन की मौजूदा स्थिति क्या है और लेनदेन के दौरान संबंधित लोगों का आर्थिक स्रोत क्या था। इनमें भी सबसे ज्यादा नजर अतीक के उन करीबियों पर है, जो गैंगस्टर के मामलों में नामजद हैं और उन पर 14(1) की कार्रवाई लंबित है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने की अनुमति के लिए उच्चाधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
अपराध व अन्य अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया जाएगा जिनमें बैंक खाते भी शामिल हैं। माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। -प्रेमप्रकाश, एडीजी जोन प्रयागराज