फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   poets sang the poetry on corona virus

कोरोना वायरस पर कविताओं के व्यंग्य वाण

Sun, 08 Mar 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
poets sang the poetry on corona virus
कोरोना वायरस पर चले कविताओं के व्यंग्य वाण
विज्ञापन

कविताओं पर आधारित ‘रंग-व्यंग्य -2020’ के केंद्र में शनिवार को कोरोना वायरस रहा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों का सम्मान मास्क भेंट कर किया गया। कवियों ने मास्क लगाकर कविताएं भी पढ़ीं। इस दौरान हास्य-व्यंग्य के पुटों पर हंसते-हंसते लोग लोटपोट हो गए।
कालिंदीपुरम स्थित जागृति चौराहे पर दीप प्रज्ज्वलन के बाद कवियों और अतिथियों को मास्क संकल्प गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप सभी को प्रशस्ति पत्र अंगवस्त्रम एवं कोरोना वायरस के रक्षार्थ मास्क भेंट किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मां वाणी की वंदना से हुआ। वाणी वंदना जालौन से आईं नीलम कश्यप ने की। उन्होंने अपने गीतों से खूब तालियां बटोरीं। हास्य कवि समीर शुक्ला ने खूब गुदगुदाया। उनकी पंक्तियां इस तरह थीं- ओ मोरे भैया बच के रहना ...गिरगिट मिलिहें सतरंगा...।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से आए अंजनी आमोद ने पढ़ा-धरा से उठो गगन चूम लो/ तिरंगे में लिपटा बदन चूम लो...। रायबरेली से आए हास्य के हस्ताक्षर नर कंकाल ने अपनी रचनाओं से लोगों को लोटपोट कर दिया। बतौर अतिथि आकाशवाणी के केंद्र निदेशक लोकेश शुक्ला ने भी गीत पढ़े। इस मौके पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह, एके द्विवेदी,बृजेंद्र प्रताप सिंह, हाईकोर्ट बार के महामंत्री प्रभा शंकर मिश्र, अंकुर त्रिपाठी, डॉ शंभू नाथ त्रिपाठी अंशुल, दिनेश तिवारी, राम कैलाश पाल प्रयागी,गायक विष्णु राजा, डॉ कृतिका अग्रवाल, सतपाल गुलाटी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रांत कमलेश कुमार,ज्योति कुमार श्रीवास्तव, जेपी तिवारी, डीके तिवारी, अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, उमेश श्रीवास्तव, कालिंदीपुरम व्यापार मंडल के महामंत्री रवि तिवारी समेत तमाम लोग उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत संकल्प संस्था के सचिव संजय शेखर पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जागृति समिति के महासचिव प्रदीप कुमार तिवारी ने किया। संचालन किया गीतकार शैलेंद्र मधुर ने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed