{"_id":"65324ffa86ee21386e00a339","slug":"pnp-news-online-application-for-ct-nursery-from-october-21-pnp-releases-timetable-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNP News : सीटी नर्सरी के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्तूबर से, पीएनपी ने जारी की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PNP News : सीटी नर्सरी के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्तूबर से, पीएनपी ने जारी की समय सारिणी
Fri, 20 Oct 2023 03:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 20 Oct 2023 03:31 PM IST
सार
दाखिले के लिए अभ्यर्थी की उम्र एक जुलाई 2023 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इसी तिथि तक अभ्यर्थी की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://entdata.co.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सीटी नर्सरी, डीपीएसई (एनटीटी) और डीपीएड प्रशिक्षण 2023 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इन कोर्स में दाखिले के लिए समय सारिणी बृहस्पतिवार को जारी कर दी। इसके मुताबिक 24 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन व 27 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके बाद 30 नवंबर तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पूरा करके आवेदन का प्रिंट ले सकेंगे।
विज्ञापन
दाखिले के लिए अभ्यर्थी की उम्र एक जुलाई 2023 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इसी तिथि तक अभ्यर्थी की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://entdata.co.in पर उपलब्ध है। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही लिए जाएंगे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। संवाद
विज्ञापन