फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM tells dalits to talk about digging down

पीएम ने पांव पखारने की बात कह दलितों को साधा

Thu, 02 May 2019 01:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
PM tells dalits to talk about digging down
PM modi in kumbh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ समापन पर सफाईकर्मियों के पांव पखारने की बात कह कर जहां दलित वोटरों को रिझाने की कोशिश की, वहीं यह भी कह दिया कि उन पर कोई ऐसा आरोप नहीं लगा सकता कि उन्होंने सिर्फ एक ही जाति के लिए कार्य किया। हमारे लिए सभी जातियां एक ही परिवार हैं।  कहा कि पूरे विश्व में कुंभ मेले की सफाई एवं स्वच्छता की चर्चा हुई। यूपी ने दुनिया को अपनी एक नई तस्वीर दिखाई। इसमें सफाईकर्मियों का विशेष योगदान रहा। मैंने उनके पांव इसी लिए कुंभ समापन पर पखारे। उनके पांव पखार कर जो पुण्य मिला, वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। 
विज्ञापन


दरअसल  कौशाम्बी (सु.) संसदीय क्षेत्र में जिले की मंझनपुर, सिराथू और चायल विधान सभाएं आती हैं। दलित बाहुल्य यह क्षेत्र करीब दो दशक तक बसपा का गढ़ रहा था। लगभग 30 साल बाद पहली बार गठबंधन की वजह से बसपा ने  यहां से अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। अनुसूचित जाति के बड़े वोट बैंक को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरवारी के विजय संकल्प रैली में प्रयागराज के कुंभ मेला और उसमें सफाई कर्मियों के काम का सहारा लिया। पीएम ने युवा वोटरों को भी साधा। कहा कि पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को बहुत-बहुत धन्यवाद। यह भी कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए मैं उन्हें आमंत्रित करता हूं। अपने 35 मिनट के भाषण के दौरान पीएम ने कई बार वहां मौजूद लोगों से संवाद किया।
विज्ञापन


पूछा, बीते पांच वर्ष के दौरान देश में कहीं कोई बम विस्फोट हुआ तो जवाब उन्हें न में ही मिला। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई आठ, कोई दस, कोई बीस तो कोई 40 सीट पर चुनाव लड़ रहा है। इतनी कम सीटों पर चुनाव लड़ने वाले भी पीएम बनना चाह रहे हैं। उन्हें यह भी नहीं पता कि विपक्ष का नेता बनने के लिए भी 50 सीट चाहिए। रैली में उन्होंने कहा कि जब सरकार बदलती है तो नीयत बदलती है। तब कैसा परिणाम आता है, वह इस बार के प्रयागराज कुंभ में दिखा। पहले कुंभ में चोरी की शिकायतें आती थीं। इस बार कुंभ में चोरी की कोई भी शिकायत नहीं आई। कौशाम्बी के लोगों से कहा कि यह भगवान बुद्ध की धरती है। यहां बौद्ध सर्किट से गौरव बढ़ेगा। केंद्र सरकार इस दिशा में काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव ने भेंट की बदलाव की बुनियाद पुस्तक
कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के भरवारी में भाजपा की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम को खुद के द्वारा लिखी गई पुस्तक बदलाव की बुनियाद भेंट की। पुस्तक लेने के बाद पीएम ने उसके पन्ने पलटे और मुस्कराते हुए डिप्टी सीएम को शाबासी दी।


प्रयागराज से भी बसों एवं चार पहिया वाहनों से गए हजारों कार्यकर्ता 
भरवारी में आयोजित चुनावी सभा में प्रयागराज से भी हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बसों एवं चार पहिया वाहनों से रैली स्थल पहुंचे। रैली स्थल से काफी पहले ही वाहनों को रोक लिए जाने की वजह से कार्यकर्ताओं को तेज धूप में काफी पैदल भी चलना  पड़ा। प्रयागराज से भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ ले जाने वालों में  नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल, अभिषेक शुक्ला, मानस शर्मा, विजय बहादुर सिंह, विजय द्विवेदी, कृष्ण मोहन गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, अभय मिश्र, शिवम तिवारी, अमित सिंह, अजय भारतीय आदि के नाम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed