फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM Modi said in Prayagraj: Earlier the bundle of notes was casteism the scale of jobs, now the eligibility standard

प्रयागराज में पीएम मोदी बोले : पहले नोटों का बंडल-जातिवाद था नौकरियों का पैमाना, अब योग्यता मानक

Thu, 24 Feb 2022 07:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 07:52 PM IST
सार

भविष्य के साथ छल करने वाले अंधविश्वासियों पर प्रदेश की युवा पीढ़ी भरोसा नहीं कर सकती। फाफामऊ के बेला कछार में प्रयागराज और प्रतापगढ़ की 19 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित सभा में पीएम ने योगी-केशव की जोड़ी के काम को सराहा और कहा कि कहा कि प्रदेश के होनहार युवाओं के भविष्य केे साथ खिलवाड़ करने वालों से यूपी को बचाएं।

विज्ञापन
PM Modi said in Prayagraj: Earlier the bundle of notes was casteism the scale of jobs, now the eligibility standard
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांचवें चरण के मतदान से पहले बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल पहले की अखिलेश सरकार के कार्यकाल में भर्तियों में भ्रष्टाचार और विकास के नाम पर लूटखसोट को लेकर तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा कि पहले नोटों का बंडल-जातिवाद और भाई भतीजावाद नौकरियों का पैमाना होता था। अब योग्यता मानक है। पांच साल पहले की सरकारें अपने माफिक कारोबारियों को आयोगों के शीर्ष पदों पर रखकर यह खेल खेला करती थीं।

विज्ञापन




भविष्य के साथ छल करने वाले अंधविश्वासियों पर प्रदेश की युवा पीढ़ी भरोसा नहीं कर सकती। फाफामऊ के बेला कछार में प्रयागराज और प्रतापगढ़ की 19 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित सभा में पीएम ने योगी-केशव की जोड़ी के काम को सराहा और कहा कि कहा कि प्रदेश के होनहार युवाओं के भविष्य केे साथ खिलवाड़ करने वालों से यूपी को बचाएं।
विज्ञापन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रयागराज मेधावी युवाओं का भी संगम है। 2017 के पहले की सरकार ने इन युवाओं से छल किया। योग्यता को दरकिनार कर जातिवाद, क्षेत्रवाद, सिफारिश और नोटों के बंडल से नौकरियां दी जाती थीं। अपने कारोबारियों को आयोगों के महत्वपूर्ण पदों पर बिठाकर खेल खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन लोगों ने अपने 10 वर्ष के शासनकाल में मात्र दो लाख लोगों को नौकरी दी। जबकि, योगी की सरकार ने अपने पांच साल में पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। इनमें सिफारिश, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद नहीं बल्कि योग्यता और गरीबों का ख्याल रखा गया। पहले यूपी में पीसीएस और यूपीएससी का पाठ्यक्रम अलग-अलग होता था। इसमें समय और धन दोनों अधिक खर्च होता था।




भाजपा सरकार ने दोनों का पाठ्यक्रम लगभग एक जैसा कर दिया। अब युवा एक ही मेहनत से दोनों परीक्षाओं में भाग ले पा रहे हैं। ग्रुप सी और ग्रुप डी की नौकरियों से इंटरव्यू खत्म किया गया तो युवाओं को बड़ी संख्या में लाभ मिला।

यूनेस्को ने प्रयागराज के दिव्य कुंभ को विश्व विरासत का दर्जा दिया, यह गर्व का विषय: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ के बहाने सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर ले जाने के लिए भी जनता का ध्यान खींचा। कहा कि योगी की सरकार में हुए 2019 के दिव्य व भव्य कुंभ को दुनिया ने सराहा है। पहले भी कुंभ लगता था, लेकिन दुनिया में चर्चा नहीं होती थी, लेकिन अब होती है। यूनेस्को ने विश्व विरासत का दर्जा कुंभ को दिया। यह गौरव का विषय है।




पीएम को भेंट की हनुमान जी की प्रतिमा और गदा
सभा के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हनुमान जी की प्रतिमा और गदा भेंट की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद की तारीफ की। कहा कि सहयोगी दल के ये दोनों नेता सर्व समाज की बात करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed