फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pm narendra modi in prayagraj up uttar pradesh gifts for woman: Prime Minister Narendra Modi will give a gift to women of Uttar Pradesh

PM Modi In Prayagraj : संगमनगरी में उत्तर प्रदेश की लाखों महिलाओं को आज सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Tue, 21 Dec 2021 09:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 09:02 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी का विशेष विमान करीब पौने एक बजे बम्हरौली पर उतरेगा। वहां से वह हेलिकॉप्टर से परेड मैदान पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद हेमा मालिनी समेत कई महिला सांसद एवं मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
pm narendra modi in prayagraj up uttar pradesh gifts for woman:  Prime Minister Narendra Modi will give a gift to women of Uttar Pradesh
PM Modi in Prayagraj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संगमनगरी में मातृशक्ति के महाकुंभ में भाग लेंगे। परेड मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वह स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं सेे संवाद करेंगे। इस दौरान एसएचजी के बैंक खातों में एक हजार करोड़ रुपये भी डालेेंगे, इससे 16 लाख महिलाओं को मदद मिलेगी। इसके अलावा पीएम आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में ढाई लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी का विशेष विमान करीब पौने एक बजे बम्हरौली पर उतरेगा। वहां से वह हेलिकॉप्टर से परेड मैदान पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद हेमा मालिनी समेत कई महिला सांसद एवं मंत्री भी मौजूद रहेंगे। करीब दो घंटे तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान पीएम प्रदेश में बनने वाले 202 टेक होम राशन प्लांट का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


इनके अलावा एक लाख स्वयं सहायता समूहों के खातों में एक हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करेेंगे। इनके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की एक लाख एक हजार लाभार्थियों के खाते में भी 20 करोड़ से अधिक रुपये ट्रांसफर करेंगे। प्रधानमंत्री का संगम पूजन का कार्यक्रम भी संभावित है। इसके लिए तैयारी की गई है। बम्हरौली एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री का विमान करीब पौने तीन बजे रवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्यक्रम
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से सोमवार को बताया गया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से जमीनी स्तर पर, उन्हें आवश्यक कौशल, संसाधन और प्रोत्साहन प्रदान करने के प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

पीएमओ के मुताबिक, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत धनराशि का हस्तांतरण किया जाएगा। इसमें 80 हजार एसएचजी को सामुदायिक निवेश फंड के तहत 1.10 लाख रुपये प्रति समूह और 60 हजार एसएचजी को 15000 रुपये प्रति समूह की दर से राशि दी जाएगी। 

20 हजार सखियों को पहले वेतन के रूप में मिलेंगे चार हजार
पीएमओ के मुताबिक इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सखी योजना को बढ़ावा देने के लिए 20 हजार सखियों के खातों में पहले वेतन (स्टाइपेंड) के तौर पर चार-चार हजार रुपये भी डालेंगे। ये सखी घर-घर जाकर जमीनी स्तर पर वित्तीय सेवाएं देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed