फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM Modi can come Prayagraj, preparations are going on for the foundation stone redevelopment of the junction

तैयारी : पीएम मोदी आ सकते हैं सकते हैं प्रयागराज, जंक्शन के पुनर्विकास के शिलान्यास की चल रही है तैयारी

Mon, 31 Jul 2023 01:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 01:07 PM IST
सार

पीएम मोदी ने इस माह सात जुलाई को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुर्ननिर्माण की आधारशिला रखी। उस मौके पर उन्होंने गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाई थी। अब उनके द्वारा प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास किया जाना है। एनसीआर जोन में इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
PM Modi can come Prayagraj, preparations are going on for the foundation stone redevelopment of the junction
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इतना ही नहीं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चिह्नित उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशनों का भी शिलान्यास भी उन्हीं से कराने की योजना है। यह सभी कार्य 15 अगस्त से पहले कराए जाने की तैयारी रेल महकमे में चल रही है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने इस माह सात जुलाई को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुर्ननिर्माण की आधारशिला रखी। उस मौके पर उन्होंने गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाई थी। अब उनके द्वारा प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास किया जाना है। एनसीआर जोन में इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पिछले दिनों सदस्य रेलवे बोर्ड इंफ्रा मुकुल सरन माथुर एवं सदस्य परिचालन और व्यवसाय विकास जया वर्मा सिन्हा ने प्रयागराज का दौरा किया था। इस दौरान दोनों वरिष्ठ अफसरों ने तैयारियों का जायजा भी लिया। चर्चा है कि पुनर्विकास का शिलान्यास 15 अगस्त के पहले हो जाएगा। हालांकि शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पीएम यहां आएंगे या वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वह जुड़ेंगे यह अभी तय नहीं है। क्योंकि पीएमओ की ओर से अभी कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र को समर्पित होगी डीएफसी की न्यू भाऊपुर-न्यू डीडीयू लाइन

दूसरी ओर कहा जा रहा है कि इस दौरान पीएम द्वारा ईस्टर्न डेडीक्रेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के तहत न्यू भाऊपुर से न्यू पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलमार्ग भी राष्ट्र को समर्पित किया जा सकता है। बता दें कि अभी हाल ही में इस रूट पर मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हुई है। वर्तमान समय इस रूट पर तकरीबन 150 मालगाड़ियों की आवाजाही हो रही है। इसके अलावा अमृत विकास योजना के तहत उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जिन स्टेशनों का शिलान्यास होना है उसमें विंध्याचल, फतेहपुर, पनकीधाम, इटावा एवं टूंडला के नाम शामिल है। इन सभी स्टेशनों की सूची भी रेलवे बोर्ड को भेजी जा चुकी है।

आगरा के चार और झांसी मंडल के तीन स्टेशनों का होगा शिलान्यास

पीएम मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के तीन एवं आगरा मंडल के चार स्टेशनों का शिलान्यास किया जाएगा। झांसी मंडल में डबरा, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी एवं खजुराहो एवं आगरा मंडल के गोवर्धन, कोसीकला, अछनेरा आदि स्टेशन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed