{"_id":"579a5e1e4f1c1b1a4f21eec8","slug":"plating-in-naini-between-opposing-illegal-ujadhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच नैनी में उजाड़ी अवैध प्लाटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच नैनी में उजाड़ी अवैध प्लाटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीए ने बृहस्पतिवार को नैनी में अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की। इस दौरान एडीए की अध्याप्त भूमि भी अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई। पांच स्थानों पर अवैध रूप से की गई प्लाटिंग उजाड़ी गई, जबकि 11 अवैध निर्माण स्थलों से सामग्री जब्त की गई। मवैया गांव में कार्रवाई के दौरान हंसिया लेकर जुटी महिलाओं और काश्तकारों ने विरोध किया और एडीए दस्ते को घेरने का प्रयास किया। नैनी में शुक्रवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी।
जोनल अधिकारी पुष्कर श्रीवास्तव, प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन आलोक पांडेय के नेतृत्व में एडीए का दस्ता दिन में नैनी पहुंचा। यहां आराजी संख्या 518 क्षेत्रफल 3700 वर्गमीटर अध्याप्त भूमि मुक्त कराई गई। इस जमीन पर एलआईजी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के भवन बनाने की योजना है। नैनी में पांच स्थानों पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई हुई। इसमें 125 प्लाटों पर चहारदीवारी आदि ध्वस्त की गई। 11 अवैध निर्माण बंद कराने के साथ उससे जुड़ी सामग्री जब्त की गई।
औद्योगिक क्षेत्र के मवैया गांव में कार्रवाई के दौरान काश्तकार विरोध में खड़े गए। इस दौरान हाथों में हंसिया लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी जुट गई। बवाल बढ़ता देख एडीए के दस्ता वापस लौट गया। मौके पर मौजूद भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह, अप्पू सिंह, राधिका पाल, गोली पाल, चंद्रमा यादव, मास्टर सीबी सिंह, अरूण सिंह, मानिका यादव काश्तकारों का कहना था कि नील गायों से फसलों को बचाने के लिए बनाई उठाई गई दीवार एडीए ने गिरा दी। मौके पर काफी देर तक कास्तकार और उनके परिवार की महिलाएं सरकार विरोधी नारेबाजी करती रहीं।
विज्ञापन
हालांकि प्रवर्तन दल प्रभारी पांडेय ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया। उधर, काश्तकारों ने कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार को मवैया रोड पर धरना-प्रदर्शन की योजना बनाई है। इसके पहले बुधवार को कालिंदीपुरम योजना में भूखंड संख्या 69 पर अवैध कब्जा हटाया गया, जबकि राधाकुंड पार्क में अवैध रूप से कराई गई पाइलिंग ध्वस्त की गई। इसी के पास 10 फीट ऊंची दीवार भी गिराई गई। कार्रवाई में जेई, बीआई, पुलिस बल शामिल था।
कालिंदीपुरम स्थित वसुधा विहार एवं मंगल विहार आवास योजनाओं में निर्माणाधीन बारात घर का बृहस्पतिवार को अपर सचिव गुडाकेश शर्मा एवं एक्सईएन आरडी राय ने निरीक्षण किया। काम में लगी एजेंसी को निर्माण तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
एडीए की कालिंदीपुरम आवास योजना में रिक्त फ्लैटों की बृहस्पतिवार को लाटरी निकाली गई। इसमें विभिन्न श्रेणी के चार फ्लैट आवंटित हुए। इससे एडीए की 1.75 करोड़ की सम्पत्ति का निस्तारण हुआ।