फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Platform tickets will be available for 50 rupees at Prayagraj Junction

प्रयागराज जंक्शन पर 50 रुपये का मिलेगा प्लेटफार्म टिकट

Wed, 10 Mar 2021 02:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Mar 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Platform tickets will be available for 50 rupees at Prayagraj Junction
train - फोटो : अमर उजाला
 प्रयागराज जंक्शन, छिवकी समेत मंडल के सात स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट का मूल्य पांच गुना बढ़ा दिया गया है। अब टिकट 50 रुपये में मिलेगा। कोविड-19 संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्लेटफार्म पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। नया दर अस्थाई है और 30 जून तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


अभी प्लेटफार्म टिकट का मूल्य 10 रुपये  था लेकिन होली तथा त्यौहारों में स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। इस पर नियंत्रण के लिए मंडल के अंतर्गत प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज-छिवकी, इटावा, टूंडला एवं अलीगढ़ स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की कीमत 50 रुपये कर दी गई है। अफसरों का कहना है कि अस्थाई रूप से प्लेटफार्म टिकट के मूल्य में वृद्धि की पुरानी व्यवस्था है।
विज्ञापन


मेला, त्यौहार आदि के दौरान भीड़ पर नियंत्रण के लिए इस तरह के निर्णय लिए जाते हैं तथा निर्धारित अवधि के बाद बढ़ोतरी वापस ले ली जाती है। इस बार भी 30 जून तक के लिए टिकटों के मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद पुराने दर पर ही प्लेटफार्म टिकट मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed