फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Platform of 38 trains changing from today at Prayagraj Junction, platform nine and ten will be closed

Railway : प्रयागराज जंक्शन पर 38 ट्रेनों का आज से बदल रहा प्लेटफॉर्म, बंद होगा प्लेटफॉर्म नौ और दस

Mon, 27 Nov 2023 01:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 01:32 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड पर पुनर्विकास का काम किया जा रहा है। यहां नई इमारत बनने के साथ ही एक कॉनकोर भी बनाया जाएगा। कॉनकोर की पाइलिंग आदि के लिए ही रेलवे द्वारा प्लेटफॉर्म नौ व दस पूर्व में 16 अक्तूबर 23 से बंद किया जाना था, लेकिन दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली व छठ पूजा की वजह से यह कार्य स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
Platform of 38 trains changing from today at Prayagraj Junction, platform nine and ten will be closed
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के चलते नौ, दस व कुछ अन्य पर आने वाली 38 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म सोमवार से बदल जाएंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि सोमवार से आठ जनवरी तक प्लेटफॉर्म नौ और दस बंद रहेंगे। इस अवधि में यहां प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास का कार्य होगा। इस अवधि में नौ और दस की ट्रेनें दूसरे प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट की जा रही हैं।

विज्ञापन


दरअसल, प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड पर पुनर्विकास का काम किया जा रहा है। यहां नई इमारत बनने के साथ ही एक कॉनकोर भी बनाया जाएगा। कॉनकोर की पाइलिंग आदि के लिए ही रेलवे द्वारा प्लेटफॉर्म नौ व दस पूर्व में 16 अक्तूबर 23 से बंद किया जाना था, लेकिन दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली व छठ पूजा की वजह से यह कार्य स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया है।

विज्ञापन

इन ट्रेनों का बदला गया है प्लेटफॉर्म

ट्रेन नंबर एवं कहां से कहां तक : पूर्व निर्धारित प्लेटफॉर्म : परिवर्तित प्लेटफॉर्म

22670 पटना - एर्णाकुलम एक्सप्रेस - दस - सात
22684 लखनऊ- यशवंतपुर एक्सप्रेस : दस : सात
22970 बनारस - ओखा एक्सप्रेस : नौ : सात

20942 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनल : नौ : सात

20941 बांद्रा टर्मिनल-गाजीपुर : दस : सात

12382 पूर्वा एक्सप्रेस : दस : चार

15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस : नौ : आठ
15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस : नौ : आठ
22183 लोकमान्य तिलक- अयोध्या कैंट : नौ : सात
22434 आनंद विहार-गाजीपुर सिटी : नौ : छह
20933 उधना - दानापुर एक्सप्रेस : दस : आठ
12539 यशवंतपुर -लखनऊ एक्सप्रेस : दस: आठ
22614 अयोध्या कैंट-रामेश्वरम एक्सप्रेस : नौ : सात
15101 छपरा- लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस : नौ : सात
12562 नई दिल्ली-जयनगर : आठ : पांच
11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस : दस : आठ
11055 गोदान एक्सप्रेस : दस : आठ
11059 लोकमान्य तिलक-छपरा : दस : आठ
22129 लोकमान्य तिलक- अयोध्या कैंट : नौ : सात
18205 दुर्ग - नौतनवा एक्सप्रेस : नौ : आठ

22103 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट : नौ : आठ
22683 यशवंतपुर -लखनऊ एक्सप्रेस : नौ : सात
14116 प्रयागराज-डॉ.अंबेडकर नगर एक्सप्रेस : दस - सात
11071 कामायनी एक्सप्रेस : दस : आठ

22967 अहमदाबाद- प्रयागराज : सात : दो

22467 वाराणसी - गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस : दस : छह
15102 लोकमान्य तिलक-छपरा अंत्योदय एक्सप्रेस : नौ : सात
22130 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक : नौ : सात
22968 प्रयागराज-अहमदाबाद : सात : दो
22184 साकेत एक्सप्रेस : दस : सात

19422 पटना - अहमदाबाद एक्सप्रेस : दस : सात

20962 बनारस : उधना सुपरफास्ट : नौ : सात

22468 गांधी नगर कैपिटल- वाराणसी एक्सप्रेस : दस : सात

22433 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार : नौ : पांच

19421 अहमदाबाद-पटना : नौ : सात

12381 पूर्वा एक्सप्रेस : सात : तीन

15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस :दस : आठ
15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस : दस : आठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed