फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Plastic will not be able to be taken in Azad Park, Anand Bhawan, Bade Hanuman Mandir

Prayagraj : आजाद पार्क, आनंद भवन, बड़े हनुमान मंदिर में नहीं ले जा सकेंगे प्लास्टिक

Fri, 27 Jan 2023 08:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Jan 2023 08:31 PM IST
सार

चंद्रशेखर आजाद पार्क के अलावा आनंद भवन, स्वराज भवन और बड़े हनुमान मंदिर परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर दिया गया है। बोतल में पानी और चिप्स के पैकेट आदि भी नहीं ले जा सकेंगे।

विज्ञापन
Plastic will not be able to be taken in Azad Park, Anand Bhawan, Bade Hanuman Mandir
आनंद भवन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चंद्रशेखर आजाद पार्क के अलावा आनंद भवन, स्वराज भवन और बड़े हनुमान मंदिर परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर दिया गया है। बोतल में पानी और चिप्स के पैकेट आदि भी नहीं ले जा सकेंगे। सरकार की ओर से इन तीनों परिसरों के अलावा चंद्रशेखर आजाद पार्क को विरासत स्थल घोषित किया गया है। इसी क्रम में चारों स्थलों पर प्लास्टिक ले जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद पार्क में यह प्रतिबंध पहले से लागू है। अन्य स्थलों पर भी जांच शुरू कर दी गई है। अपर नगर आयुक्त रत्न प्रिया ने बताया कि इन स्थलों को पॉलिथीन मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है।

विज्ञापन


गेट पर मिलेंगे कागज के थैले एवं टोकन

इन चारों स्थलों पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं। अकेले चंद्रशेखर आजाद पार्क में ही पांच से छह हजार लोग आते हैं। आनंद भवन एवं स्वराज भवन में भी रोजाना एक हजार से अधिक लोग आते हैं। इनकी सुविधा को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोतल में पानी ले जाने वालों को गेट पर जमानत राशि लेकर टोकन दिया जाएगा। इसके बाद बोतल ले जा सकेंगे। वापसी में बोतल लाने वालों को यह राशि वापस कर दी जाएगी। इसके अलावा गेट पर कागज के पैकेट भी रखे जाएंगे। चिप्स आदि सामान उस थैले में रखकर प्लास्टिक के पैकेट डस्ट बिन में डालने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed