प्रयागराज : अमर उजाला फाउंडेशन ने विभागों के साथ मिलकर किया पौधरोपण, पीडीए के साथ एमजी मार्ग पर रोपे गए पौधे
शहर में इस वर्ष 75.47 लाख पौधों को रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत शनिवार को जनपद में 63.73 लाख पौधे और 15 अगस्त को 11.74 लाख पौधे रोपे जाएंगे। शुक्रवार को ही जिला प्रशासन की ओर से इस वृहद वृक्षारोपण की तैयारियों को पूरा कर लिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृक्षारोपण जन अभियान 2029 के तहत मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज, प्रयागराज विकास प्राधिकरण और मेरा वानी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया गया। इसमें अमर उजाला फाउंडेशन की भी सहभागिता रही। मेडिकल कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के साथ पौधे रोपे गए। इसी तरह पीडीए की ओर से एमजी मार्ग पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान, सचिव आदि मौजूद रहे।
शहर में इस वर्ष 75.47 लाख पौधों को रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत शनिवार को जनपद में 63.73 लाख पौधे और 15 अगस्त को 11.74 लाख पौधे रोपे जाएंगे। शुक्रवार को ही जिला प्रशासन की ओर से इस वृहद वृक्षारोपण की तैयारियों को पूरा कर लिया गया था। इसके साथ ही गड्ढ़ा खुदायी एवं पौधरोपण की जिओ टैगिंग को भी करने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।
अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा एवं प्रत्येक तहसील में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया। साथ ही सभी विभागों ने भी लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण किया। इस दौरान आम, शीशम, महुआ, अर्जुन, कंजी, अमलतास, कचनार समेत कुल 25 प्रकार के छोटे-बड़े पौधे रोपे गए।
रोटरी क्लब ने मुक्त विवि में किया पौधरोपण
रोटरी इलाहाबाद रॉयल्स की सदस्यों ने फाफामऊ स्थित राजर्षि टंडन ओपेन यूनिवर्सिटी में 500 फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष ऋचा अग्रवाल, सचिव कविता अग्रवाल समेत अलका टंडन, सिमी लाल, दिव्य गुप्ता, वर्षा अग्रवाल, शर्मीली जैन, देवप्रिया मुखर्जी, शिप्रा जैन आदि उपस्थित रहीं। ऋचा अग्रवाल ने फलों के पेड़ लगाने के फायदे बताए।
प्रकृति संरक्षण मानव संरक्षण है - मधु पांडेय
प्रकृति एवं मानव का संबंध अनादिकाल से एक दूसरे का पूरक रहा है। भारतीय संस्कृति में तो वृक्षों की पूजा का विधान पर्यावरण के प्रति हमारी परंपरा के आदर भाव को दर्शाता है। प्रकृति दोहन ही आज हमारा सबसे बड़ा शत्रु है। जीवन को बचाने के लिए प्रकृति संरक्षण व वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। यह बातें इलाहाबाद पब्लिक स्कूल चौफटका सूबेदारगंज में आयोजित वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक मधु पांडेय ने कहीं। उन्होंने मानव जीवन के लिए वृक्षों के महत्व व प्रकृति संरक्षण पर विशेष बल दिया।