फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pile of dead bodies in the post mortem house...the number crossed 80, post mortem of 36 bodies, 50 left

हाहाकार : पोस्टमार्टम हाउस में शवों का अंबार...संख्या पहुंची 80 के पार, 36 शवों का पोस्टमार्टम, 50 रह गए बाकी

Wed, 19 Jun 2024 11:06 AM IST
विनोद सिंह सत्येंद्र पटेल, प्रयागराज
सत्येंद्र पटेल, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jun 2024 11:06 AM IST
सार

हीट स्ट्रोक और बेतहाशा गर्मी के चलते जारी मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरह गंगा-यमुना के घाटों पर जहां शव रखने की जगह नहीं बची है वहीं पर पोस्टमार्टम हाउस में भी शवों का अंबार लगा हुआ है। आलम यह है कि पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों के बैठने वाले कमरे में भी शवों को रखा जा रहा है। चीरघर के कर्मचारियों का कहना है कि ऐसी स्थिति कोरोना काल में भी नहीं देखी गई थी।

विज्ञापन
Pile of dead bodies in the post mortem house...the number crossed 80, post mortem of 36 bodies, 50 left
एसआरएन अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आसमान से अंगारों की बारिश के बीच मौताें की संख्या बढ़ती ही जा रही है। एसआरएन अस्पताल के मोर्चरी में मंगलवार को शवों का अंबार लगा रहा। यहां लगे दो डीप फ्रीजर भर जाने के बाद हाॅल में एक के ऊपर एक शवों को रखवाया गया। शाम करीब साढ़े सात बजे तक 36 शवों का पोस्टमार्टम हो सका। जबकि, करीब 50 शवों की बारी ही नहीं आ सकी।

विज्ञापन


मंगलवार को तापमान में भले ही गिरावट हो गई, लेकिन जिले में मौतों की संख्या कम नहीं हुई। पोस्टमार्टम हाउस में कदर शवों के ढेर लगे कि परिजनों को अपनों के शवों को पहचाना मुश्किल हो गया। शवों की संख्या ज्यादा होने की वजह से यहां के दोनों डीप फ्रीजर भर गए। गर्मी की वजह से शवों से इतनी तेज बदबू आने लगी कि वहां पर लोगों का खड़ा होना मुश्किल हो गया। अंदर लगे एसी भी नहीं काम कर रहे हैं। इस वजह से कर्मियों और चिकित्सकों को पोस्टमार्टम करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक को आया चक्कर

मंगलवार दोपहर गर्मी और बदबू की वजह से पोस्टमार्टम कर रहे एक चिकित्सक को चक्कर आ गया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य डॉक्टर और फार्मासिस्टों ने उन्हें बाहर निकालकर दूसरे कमरे में पहुंचाया। थोड़ी देर बाद उन्हें आराम मिलने पर दोबारा पोस्टमार्टम शुरू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे लग गए भाई का शव को खोजने में

करेली के 60 फीट रोड निवासी दिलशाद की सोमवार को फंदे पर लटकने की वजह से मौत हो गई हो गई थी। देर होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाई वसीम को उसके शव को पहचानने के लिए बुलाया गया तो वह काफी देर तक परेशान होता रहा। वह अपने भाई के शव को खोज ही नहीं पा रहा था। कई बार अंदर जाकर उसने शव को पहचानने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब तीन घंटे बाद वसीम ने अपने भाई के कपड़े से शव की पहचान की। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम हाे सका।

परिजनों के बैठने वाले कमरे में रखवाया गया शव

पोस्टमार्टम हाउस में जगह न होने की वजह से मंगलवार को अज्ञात शवों को रिजनों के बैठने के लिए बने भवन में रखवाना पड़ा। इसकी वजह से लोगों को बैठने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों का कहना था कि इनमें से ज्यादातर शवों की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed