{"_id":"6a666c2bbf64b7ffb8049357","slug":"pickup-collides-with-dumper-driver-dies-allahabad-news-c-407-1-ggp1016-17855-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: डंपर से टकराई पिकअप, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: डंपर से टकराई पिकअप, चालक की मौत
Mon, 27 Jul 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज-रीवा हाईवे पर मनकवार गांव के सामने रविवार भोर रीवा से सब्जी लादकर प्रयागराज जा रही एक पिकअप बेकाबू होकर खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक चालक की पहचान गाजीपुर जनपद के रेवसड़ा, भांवर कोल निवासी रविंद्र सिंह यादव (40) पुत्र सरजू यादव के रूप में हुई है। रविंद्र शनिवार देर रात रीवा से सब्जी लेकर प्रयागराज के लिए निकला था। रविवार भोर करीब तीन बजे मनकवार गांव के सामने हादसा हो गया। सूचना पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पिकअप डंपर के पिछले हिस्से में क्षतिग्रस्त होकर फंसी थी।
लोगों ने तत्काल थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र को घटना की सूचना दी। उन्होंने सीसी टीम प्रभारी आशुतोष विक्रम सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।