फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Physicist donates Rs 11 crore to research scholars

प्रयागराज : भौतिक विज्ञानी ने शोधार्थियों को दान कर दिए 11 करोड़ रुपये

Wed, 28 Sep 2022 05:22 AM IST
विनोद सिंह शाश्वत, प्रयागराज
शाश्वत, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Sep 2022 05:22 AM IST
सार

हरिश्चंद्र शोध संस्थान ने एक साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके प्रो. सेन को बतौर अमेरिटस प्रोफेसर नियुक्त किया है। वर्ष 1997 में बतौर भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक सेन झूंसी के हरिश्चंद्र शोध संस्थान में आए थे।

विज्ञापन
Physicist donates Rs 11 crore to research scholars
prof ashok sen - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैसे का मोह छोड़ देश की युवा पीढ़ी को कैसे ऊंचाइयों तक पहुंचाना है, यह कोई पद्मश्री व पद्मभूषण पुरस्कार विजेता प्रो. अशोक सेन से सीखे। दुनिया के शीर्ष पांच भौतिक वैज्ञानिकों में शामिल प्रो. अशोक सेन पुरस्कार स्वरूप मिले 11 करोड़ रुपये शोधार्थियों के लिए दान कर चुके हैं।

विज्ञापन



हरिश्चंद्र शोध संस्थान ने एक साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके प्रो. सेन को बतौर अमेरिटस प्रोफेसर नियुक्त किया है। वर्ष 1997 में बतौर भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक सेन झूंसी के हरिश्चंद्र शोध संस्थान में आए थे। तब से 2021 तक वह लगातार भौतिक विज्ञान के विभिन्न शोध कार्यों के लिए पुरस्कारों से नवाजे गए। जुलाई 2012 में उन्हें ब्रेक थ्रू-प्राइज इन फंडामेंटल फिजिक्स से सम्मानित किया गया था। बतौर पुरस्कार 30 लाख डॉलर (लगभग 16 करोड़ रुपये) नकद मिले थे। इनमें से तकरीबन पांच
विज्ञापन

करोड़ रुपये प्रोफेसर सेन ने इनकम टैक्स जमा किया था। बाकी की धनराशि भौतिक विज्ञान के शोध कार्य के लिए विभिन्न संस्थानों को दे दी।


प्रो. सेन की विशेषज्ञता का क्षेत्र उच्च ऊर्जा भौतिकी (हाई एनर्जी फिजिक्स) है। 15 जुलाई 1956 को कोलकाता में जन्मे अशोक सेन स्कॉटिश चर्च कॉलेज में भौतिकी के प्रोफेसर अनिल कुमार सेन के बड़े बेटे हैं। अशोक सेन की मां गौरी सेन एक सामान्य गृहिणी हैं। वर्तमान में प्रोफेसर अशोक सेन बेंगलूरू के आईसीटीएस (सेंटर फॉर थ्योरेटिकल साइंस) संस्थान में बतौर वरिष्ठ वैज्ञानिक विभिन्न शोध कार्य में जुटे हुए हैं। प्रोफेसर सेन की उपलब्धि पर एचआरआई के निदेशक प्रोफेसर पिनाकी मजूमदार को भी गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रो. सेन की उपलब्धियां व पुरस्कार
डिराक मेडल, डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (मानद) जादवपुर विश्वविद्यालय, डॉक्टर ऑफ साइंस (ऑनोरिस कौसा) आईआईटी बॉम्बे, एमपी बिड़ला मेमोरियल अवार्ड, पद्म श्री व पद्म भूषण पुरस्कार, मौलिक भौतिकी पुरस्कार। गणितीय विज्ञान में इंफोसिस पुरस्कार, आईआईटी कानपुर द्वारा विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार, एसएस भटनागर पुरस्कार व आईसीटीपी पुरस्कार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed