{"_id":"61bcd784b007f537b362ff63","slug":"physical-efficiency-test-of-selection-in-dped-training-2021-22-from-27-allahabad-news-ald3229116148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएड प्रशिक्षण 2021-22 में चयन की शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएड प्रशिक्षण 2021-22 में चयन की शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीएड: शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सूची जारी
प्रयागराज। डीपीएड प्रशिक्षण सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। अभ्यर्थियों की ओर से भरे गए प्रशिक्षण संस्थान के विकल्प के आधार पर मेरिट के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी सूची विभागीय वेबसाइट- www.entdata.co.in पर देख सकते हैं।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के मुताबिक चयनित पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता मापन एवं साक्षात्कार डॉ. भीवराव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान, उप्र स्टेडियम अयोध्या में एवं महिला अभ्यर्थियों की राजकीय महिला शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय, प्रयागराज में 27 से 29 दिसंबर के बीच संपन्न होगी। निर्धारित तिथि पर अभ्यर्थी का उपस्थित होना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के बाद इस संबंध में कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के समय अभ्यर्थी को अभिलेखीय जांच हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रति, ऑनलाइन फीस भुगतान की रसीद, सभी मूल अभिलेख अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र, विशेष आरक्षण प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा उनकी स्व प्रमाणित छाया प्रतियां, फोटो आईडी(ऑनलाइन आवेदन में लगाई गई) पासपोर्ट साइज फोटो जो आवेदन पत्र में लगाई हो। संवाद