फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur by-election: War of supremacy broke out among Congress ticket contenders

फूलपुर उपचुनाव : कांग्रेस के टिकट दावेदारों में छिड़ी वर्चस्व की जंग, 20 से अधिक नेताओं ने की है दावेदारी

Thu, 03 Oct 2024 06:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 06:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें से एक सीट फूलपुर विधानसभा की भी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन है। सूत्रों के मुताबिक हो सकता है फूलपुर की सीट कांग्रेस के खाते में आए, इसी को लेकर कांग्रेस के 20 से अधिक पदाधिकारी और नेताओं ने टिकट के लिए अपनी अपनी दावेदारी ठोंकी है।

विज्ञापन
Phulpur by-election: War of supremacy broke out among Congress ticket contenders
congress flag - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप चुनाव के पहले ही कांग्रेस में गुटबाजी का असर साफ नजर आने लगा है। टिकट पाने और वर्चस्व दिखाने की होड़ में कांग्रेसियों ने पार्टी की साख को भी दांव पर लगा दिया। उपचुनाव के पहले ही पार्टी के नेताओं की गुटबाजी बड़े नेताओं को भी नजर आई।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें से एक सीट फूलपुर विधानसभा की भी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन है। सूत्रों के मुताबिक हो सकता है फूलपुर की सीट कांग्रेस के खाते में आए, इसी को लेकर कांग्रेस के 20 से अधिक पदाधिकारी और नेताओं ने टिकट के लिए अपनी अपनी दावेदारी ठोकी है।
विज्ञापन


रविवार को फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के लालाबाजार सहसों में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंचे थे। इस दौरान उपचुनाव में टिकट के दावेदारों में जोर आजमाइश को लेकर होड़ लगी थी, तमाम दावेदार समर्थकों के साथ पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेश यादव और वरिष्ठ नेता मनीष मिश्रा भी दावेदारों में शामिल हैं। दोनों दावेदारों के समर्थक जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान एक दावेदार के समर्थन का दूसरे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ओर से लात घूसे चलने लगे। हाथापाई हो गई। मंच पर मौजूद पार्टी के बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

 फिलहाल कांग्रेस पार्टी की सभा में कार्यकर्ताओं के बीच वर्चस्व को लेकर आपसी भिड़ंत कई दफा, इसके पहले भी हो चुकी है। साल भर पहले फूलपुर के जमुनीपुर में हुए कांग्रेस के कार्यक्रम में भी हंगामा हो गया था। करीब 5 वर्ष पूर्व फूलपुर में हुई कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की सभा में भी कार्यकर्ता भिड़ गए थे। क्षेत्र के जानकार बताते हैं कि इधर कई विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का फूलपुर में खाता नहीं खुला और अब आपसी गुटबाजी फिर सामने आ गई।

राहुल गांधी की सभा में भी हो चुका है हंगामा

अभी हाल में ही हुए लोकसभा चुनाव के दौरान फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के पंड़िला में हुई विशाल जनसभा के दौरान राहुल गांधी की मौजूदगी में भी जमकर हंगामा और भगदड़ हुई थी। हंगामा की वजह से सभा में मौजूद सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना संबोधन भी नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed