फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur By Election SP gave another chance to Mujtaba for the second time

Phulpur By Election : सपा ने दूसरी बार मुज्तबा को फिर दिया मौका, तीन बार बसपा से रहे हैं विधायक

Thu, 10 Oct 2024 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 01:34 PM IST
सार

मुज्तबा सिद्दीकी ने 2022 फूलपुर विधानसभा चुनाव पूरी दमदारी से लड़ा था। भाजपा के प्रवीण पटेल बड़ी मुश्किल से जीत हासिल कर सके थे। इसके अलावा इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में सपा को फूलपुर विधानसभा सीट से 17 हजार की लीड मिली थी। इस कारण कार्यकर्ता खासे उत्साह में हैं।

विज्ञापन
Phulpur By Election SP gave another chance to Mujtaba for the second time
मुज्तबा सिद्दीकी, सपा प्रत्याशी फूलपुर उप चुनाव। - फोटो : अमर उजाला.

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी से तीन बार विधायक रहे मुज्तबा सिद्दीकी पर समाजवादी पार्टी ने लगातार दूसरी बार भरोसा जताया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में महज 2732 वोट से शिकस्त खाने वाले मुज्तबा सिद्दीकी सपा से दूसरी बार फूलपुर विधानसभा से ताल ठोकेंगे।

विज्ञापन


मुज्तबा सिद्दीकी ने 2022 फूलपुर विधानसभा चुनाव पूरी दमदारी से लड़ा था। भाजपा के प्रवीण पटेल बड़ी मुश्किल से जीत हासिल कर सके थे। इसके अलावा इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में सपा को फूलपुर विधानसभा सीट से 17 हजार की लीड मिली थी। इस कारण कार्यकर्ता खासे उत्साह में हैं।
विज्ञापन


मुज्तबा के राजनीतिक सफरनामे की बात करें तो 2002 में उन्होंने बसपा के टिकट पर सोरांव विधानसभा से किस्मत आजमाई। पहले ही चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की। बसपा ने 2007 के चुनाव में भी प्रत्याशी बनाया। इस बार भी वह जीत गए। 2012 के चुनाव में बसपा ने मुज्तबा की सीट बदल दी। उन्हें प्रतापपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। हालांकि, यह चुनाव वह हार गए। 2017 के चुनाव में बसपा ने उन्हें एक बार फिर प्रतापपुर से ही टिकट दिया। इस बार वह जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस चुनाव के बाद से ही उनकी बसपा प्रमुख से अनबन शुरू हो गई। 2022 आते-आते उन्होंने बसपा छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। 2022 के चुनाव में वह फूलपुर विधानसभा से पहली बार लड़े। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान सांसद प्रवीण पटेल को टक्कर भी दी, लेकिन मामूली अंतर से वह चुनाव हार गए। अब एक बार फिर से वह इसी सीट से ताल ठोंकने के लिए तैयार हैं।

ग्राम प्रधान से शुरू हुआ सियासी सफर

फूलपुर के लिलहट गांव निवासी मुज्तबा सिद्दीकी छह भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। मुज्तबा का सियासी सफर 1988 में शुरू हुआ। तब उन्होंने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 1993 तक वह ग्राम प्रधान रहे। प्रयागराज के रोशनबाग में भी उनका आवास है। मुज्तबा सिद्दीकी के पास एक पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी है। गंगापार में उनका एक निजी कॉलेज भी है।

2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान सपा ने मुज्तबा को फूलपुर सीट का प्रभारी बनाया। उस चुनाव में फूलपुर विधानसभा सीट में सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य को प्रवीण पटेल के मुकाबले 17 हजार से ज्यादा मत हासिल हुए। बताया जा रहा है कि इन्हीं कारणों से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनपर भरोसा जताया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। फूलपुर ही नहीं, प्रदेश की जिन सीटों पर उपचुनाव होना है वहां सपा और गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। - मुज्तबा सिद्दीकी, पूर्व विधायक एवं प्रत्याशी फूलपुर विधानसभा।

अब भाजपा प्रत्याशी के नाम का इंतजार, कई चर्चा में

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब हर किसी की निगाहें भाजपा पर टिकी हैं। सपा की ओर से मुस्लिम प्रत्याशी मुज्तबा को उतारे जाने के बाद चर्चा है कि भाजपा इस सीट से कुर्मी बिरादरी के नेता को टिकट थमा सकती है।

प्रत्याशी कौन होगा, यह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के रुख पर भी काफी निर्भर है। पार्टी ने उन्हें इस सीट का प्रभारी बनाया है। उनकी रजामंदी के बिना पार्टी प्रत्याशी की घोषणा नहीं करेगी। केशव भी फूलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। दशहरा बाद उनका एक बार फिर से आने का कार्यक्रम बन रहा है।

वर्तमान समय में फूलपुर विधानसभा में टिकट के जिन दावेदारों के नाम सामने आए हैं उसमें पूर्व विधायक दीपक पटेल, सांसद प्रवीण पटेल की पत्नी गोल्डी पटेल, डाॅ. विक्रम सिंह पटेल, गंगापार अध्यक्ष कविता पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अश्विनी कुमार पटेल, अरुण सिंह पटेल, राम परख पटेल के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष फूलपुर अमरनाथ मौर्य, पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, गंगापार जिला कोषाध्यक्ष आशीष केसरवानी प्रमुख रूप से शामिल हैं। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन चल रहा है। उम्मीद है कि बहुत जल्द पार्टी उम्मीदवार का नाम घोषित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed