फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur By Election: Once again Keshav and Inderjit Saroj are face to face, election related to the reputation

Phulpur By Election: केशव और इंद्रजीत सरोज की प्रतिष्ठा से जुड़ा फूलपुर उपचुनाव, दोनों नेताओं ने झोंकी ताकत

Sun, 18 Aug 2024 05:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 05:23 PM IST
सार

एक बार फिर डिप्टी सीएम केश प्रसाद मौर्य और सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज आमने सामने होंगे। आम विधानसभा चुनाव में भी इंद्रजीत ने कौशाम्बी की कमान अपने हाथ में ली थी और तीनों सीटें सपा की झोली में डाल दी थीं, जबकि केशव प्रसाद मौर्य खुद तो हारे ही तीनों सीटें भाजपा के छिन गईं।

विज्ञापन
Phulpur By Election: Once again Keshav and Inderjit Saroj are face to face, election related to the reputation
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए तारीखों का एलान भले ही नहीं हुआ है लेकिन सभी राजनैतिक दलों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ ही उनकी जिम्मेदारी तय की जा रही है। यह चुनाव भाजपा और सपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। विधानसभा आम चुनाव में फूलपुर सीट से भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल ने मामूली अंतर से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन


बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रवीण सिंह पटेल को ही प्रत्याशी बनाया था। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रवीण को करारी हार का सामना करना पड़ा और वह सपा प्रत्याशी से भारी अंतर से पीछे रहे। हालांकि चुनाव में प्रवीण की ही विजय हुई, लेकिन उनके ही विधानसभा ने उन पर भरोसा नहीं किया जहां से वह तीन बार से विधायक थे। अब विधानसभा उप चुनाव में एक बार फिर भाजपा और सपा की आमने सामने टक्कर की संभावना है। हालांकि बसपा ने भी प्रत्याशी उतारने की।

विज्ञापन

केशव और इंद्रजीत की अग्नि परीक्षा

एक बार फिर डिप्टी सीएम केश प्रसाद मौर्य और सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज आमने सामने होंगे। आम विधानसभा चुनाव में भी इंद्रजीत ने कौशाम्बी की कमान अपने हाथ में ली थी और तीनों सीटें सपा की झोली में डाल दी थीं, जबकि केशव प्रसाद मौर्य खुद तो हारे ही तीनों सीटें भाजपा के छिन गईं। लोकसभा चुनाव में भी केशव का गढ़ कहे जाने वाले उनके गृह जनपद कौशाम्बी में केशव को शिकस्त मिली।

कई जनसभा और बड़े नेताओं के कार्यक्रम के बावजूद इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज ने एक लाख से अधिक मतों से भाजपा को मात दी थी। अब फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में फिर दोनों नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। सपा ने इंद्रजीत और भाजपा ने केशव प्रसाद को फूलपुर सीट जीताने की जिम्मेदारी दी है। शनिवार को दोनों नेताओं ने अलग अलग स्थानों पर बैठक कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया। 

पोस्टर बैनर से पटा पूरा क्षेत्र

फूलपुर विधानसभा क्षेत्र इस समय नेताओं के बैनर पोस्टर से पट गया है। हर खंभे और चौराहे से लेकर छोटे-बड़े बाजार और हाईवे के किनारे टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं के बैनर पोस्टर दिख रहे हैं। इसमें सर्वाधिक पोस्टर समाजवादी पार्टी के नेताओं के ही हैं। भाजपा नेताओं के पोस्टर कम दिख रहे हैं। झूंसी और अंदावां से लेकर हनुमानगंज, उतरांव, सहसों आदि बाजारों में हर खंभे पर नेताओं के पोस्टर लटकाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed