फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur By Election: BJP is trying to gain ground with the help of youth and booths

Phulpur By Election: यूथ और बूथ के सहारे मैदान मारने की जुगत में भाजपा, वोटों को गोलबंद करने के लिए झोंकी ताकत

Thu, 03 Oct 2024 06:39 PM IST
विनोद सिंह रामनरेश यादव, संवाद न्यूज एजेंसी
रामनरेश यादव, संवाद न्यूज एजेंसी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 06:39 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में मामूली वोटों से मिली जीत के बाद भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में लगी है। इसके लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ ही उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
Phulpur By Election: BJP is trying to gain ground with the help of youth and booths
हरियाणा भाजपा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2024 के लोक सभा चुनाव में मिले झटके के बाद भाजपा उपचुनाव में पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। आम चुनाव में पार्टी से छिटके मतदाताओं को गोलबंद करने के साथ ही यूथ और बूथ के सहारे पार्टी उपचुनाव में मैदान मारने की तैयारी में जुटी हुई है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में मामूली वोटों से मिली जीत के बाद भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में लगी है। इसके लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ ही उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने हमारा बूथ सबसे मजबूत के माइक्रो मैनेजमेंट के तहत प्रत्येक बूथ पर एक बूथ कमेटी बनाया गया है। जिसमें कुल 11 सदस्य शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची का एक पन्ना जिस पर दोनों तरफ 60 मतदाताओं के नाम छपे होते हैं। एक-एक मतदाता तक अपनी पहुंच बनाने के लिए बूथ पर एक पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। इस प्रकार प्रत्येक बूथ पर 15 पन्ना प्रमुख, बूथ कमेटी के 11 सदस्य सहित कुल 26 पदाधिकारी काम कर रहे हैं। यही नहीं बूथ के सभी पदाधिकारी मतदान वाले दिन वोटिंग के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा के फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल का तर्क है कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने आरक्षण के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर दिया था, लेकिन अब हकीकत लोगों के समझ में आ गई है। किसका पार्टी को लाभ मिलेगा। इसके अलावा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचा जाएगा। इसका भी लाभ पार्टी को इस उपचुनाव में मिलेगा।
फूलपुर उपचुनाव के संयोजक बनाए गए भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव दावा करते हैं कि पार्टी के पास बेस मजबूत वोट है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिला, युवा और बेरोजगारों के लिए चलाई जा रही तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं पार्टी को उपचुनाव में अच्छे वोटों से जीत दिलाएंगी।

2022 के विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को मिले कितने मत 

भाजपा- 1,03557 
समाजवादी पार्टी- 1,00825
बसपा- 33036 
कांग्रेस- 1626 


फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या

कुल मतदाता- 4,15152
पुरुष मतदाता - 2,26948
महिला मतदाता -188144
जेंडर - 60

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed